Delhi Police : राजधानी दिल्ली के आदर्श नगर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां दो लड़कों ने एक मकान में आग लगाने की कोशिश की। लेकिन उन दोनों की इस हरकत का वीडियो सीसीटीवी वीडियो में कैद हो गई। फिलहाल इस मामले पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है।
सीसीटीवी कैमरे से रिकॉर्ड वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सुनसान गली में दो युवक किसी घर के बाहर खड़े हैं। इस बीच वह लोग मकान पर किसी ज्वलनशील पदार्थ को डालते हैं। इसके बाद वह दोनों उस घर में आग लगा देते हैं और जैसे ही मकान में आग लगती है दोनों मौके से फटाफट भाग जाते हैं।
वीडियो हुआ वायरल
इस पूरी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले पर FIR दर्ज कर ली है। इसके अलावा अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन युवकों का इस वारदात को अंजाम देने के पीछे उद्देश्य क्या है। पुलिस जांच में जुटी हुई है कि क्या किसी पुरानी रंजिश के चलते उन्होंने ऐसा काम किया है। या फिर इलाके में डर का माहौल पैदा करने के लिए की गई कोई शैतानी कोशिश।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
पुलिस प्रशासन फिलहाल आसपास के इलाके के भी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहा है, जिससे कि आरोपियों के बारे पता लगाया जा सके। लेकिन आदर्श नगर जैसे रिहायशी और भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह की घटना का होना सुरक्षा व्यवस्था पर एक बहुत बड़ा सवाल है। इसके अलावा स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में गश्त बढ़ाने का अनुरोध किया है।