Delhi-Haryana Weather: बीते शुक्रवार को दिल्ली में हुई तेज बारिश होने से तापमान में गिरावट हुआ। इससे दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली। हालांकि बारिश की वजह से दिल्ली की सड़कों पर जलभराव होने से ट्रैफिक जाम की भी समस्या हुई। मौसम विभाग की मानें अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में ऐसा ही मौसम रहने वाला है। आज भी राजधानी दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।
हालांकि आज तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। इसके चलते आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। वही, शनिवार को भी दिल्ली में तेज आंधी-तूफान चलने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग की ओर अलर्ट जारी किया गया है।
3 मई के लिए दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट जारी
आज भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में मौसम विभाग ने गुरुग्राम और फरीदाबाद को छोड़कर पूरे दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बताया जा रहा है कि इस हफ्ते दिल्ली में इसी तरह का मौसम रहेगा, जिससे तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे बना रहेगा। इस दौरान लू से भी राहत मिलेगी। बता दें कि बीते शुक्रवार को तूफान और बारिश की वजह से दिल्ली के द्वारका इलाके में एक घर पर पेड़ गिर गया था, जिसकी वजह से मलबे में दबने के कारण एक महिला और 3 बच्चों की मौत हो गई थी।
ये भी पढ़ें: Rain in April 2025: दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में इस दिन होगी बारिश, तेज गर्मी से मिलेगी राहत
हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम?
हरियाणा में शुक्रवार को तड़के सुबह तेज बारिश हुई। प्रदेश के पानीपत, करनाल और कैथल जिलों में बारिश के ओले भी गिरे। इसके चलते कई जगहों पर नुकसान भी हुआ। इस दौरान तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिली, जिससे तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया। बता दें कि बीते शुक्रवार को सिरसा जिले में सबसे अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि यमुनानगर जिले में न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार (3 मई) को हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला में धूल भरी आंधी और बिजली गिरने के साथ बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं, 4 मई को भी हरियाणा के लगभग सभी जिलों में आंधी-तूफान और बारिश को लेकर येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
ये भी पढ़ें: Delhi-NCR Heavy Rains: भारी बारिश-आंधी के बीच दिल्ली-एनसीआर वासियों को मौसम विभाग की सलाह, बरतें ये सावधानियां