दिल्ली में तेज आंधी ने मचाई तबाही: पेड़ गिरने से 2 लोगों की मौत, 23 घायल; 200 से ज्यादा जगह बिजली सप्लाई ठप

strong winds and dust storm in delhi ncr
X
तूफान ने मचाया कोहराम।
दिल्ली-एनसीआर में बीते दिन आंधी और तूफान का उपद्रव देखने को मिला। तेज आंधी चलने से अलग-अलग इलाकों में कई पेड़ और साइन बोर्ड गिर गए। जिसकी चपेट में आने कई हादसे हो गए।

Delhi NCR Weather: देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार शाम को धूल भरी तेज आंधी और हल्की बारिश देखने को मिली। आंधी की वजह से दिल्ली-एनसीआर में अलग-अलग इलाके में कई पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं। तेज हवाओं से गिरे पेड़ की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 लोग घायल हो गए। इसके अलावा दिल्ली पुलिस को पेड़ उखाड़ने से संबंधित 152 कॉल, इमारतों की क्षति से संबंधित 55 कॉल और बिजली कटने से संबंधित 202 कॉल दर्ज किए गए।

17 लोग हुए घायल

दिल्ली-एनसीआर के अन्य इलाकों में भी बीती रात धूल भरी आंधी चलने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में मौसम में बदलाव महसूस किया गया। आंधी-तूफान की वजह से कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई, जिसकी चपेट में आने से 17 लोग घायल हो गए और पेड़ गिरने से 6 लोग घायल हो गए।

शुक्रवार शाम आई आंधी के दौरान दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम में कुल 409 कॉल रिकॉर्ड की गई हैं। इसके अलावा कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। आंधी के बीच द्वारका मोड़ में एक साइन बोर्ड गिर गया। इसके चपेट में आने से एक एंबुलेंस और दो वाहन छतिग्रस्त हो गए। एंबुलेंस में सवाल दो घायल भी हो गए। जबकि ऑटो में सवार एक व्यक्ति घायल हो गया।

ये भी पढ़ें:- 20 राज्यों में आज बारिश का अलर्ट, दिल्ली में चली धूलभरी आंधी 9 फ्लाइट्स डायवर्ट

आज के मौसम की जानकारी

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार शाम को भी आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। आज का अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहने की संभावना है, वहीं, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहेगा। नए सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में शुक्रवार देर रात बूंदाबांदी होगी। शनिवार और रविवार को बारिश की अधिक संभावना है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story