haribhoomi hindi news
Stage Collapsed During Jagran: कालका जी मंदिर में जागरण के दौरान स्टेज गिरने से एक महिला की मौत हो गई है और 17 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Stage Collapsed During Jagran: दिल्ली के कालका जी मंदिर से एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। यहां पर बीती रात जागरण के दौरान मंच गिरने से भगदड़ मच गई। यहां मशहूर गायक B Praak कार्यक्रम के लिए पहुंचे थे। तभी रात 12:30 बजे के आसपास हादसा हो गया। दरअसल जागरण में भीड़ बहुत ज्यादा थी, जो स्टेज तक पहुंचने की कोशिश कर रही थी। प्रशासन के द्वारा मना करने के बाद भी वह नहीं माने और स्टेज पर चढ़ गए। इससे मंच गिर गया और एक महिला की मौत हो गई और अन्य 17 लोग घायल हो गए। पुलिस व प्रशासन के दौरान सभी घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसे के बाद कार्यक्रम बंद

जब मशहूर गायक B Praak मंच पर आए तो लोगों में उत्साह का माहौल था। वहीं, भारी संख्या में लोगों की भीड़ मंच की तरफ बढ़ने लगी। इसी वजह से यह हादसा हुआ। इस हादसे में कई लोग मंच के नीचे ही दब गए। हादसे के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए सभी लोगों को उस जगह से बाहर निकाल लिया। वहीं, गायक बी पराक और उनकी टीम सुरक्षित थी। लेकिन घटना के बाद उन्होंने कार्यक्रम बंद कर दिया और चले गए।

दिल्ली पुलिस ने मामला किया दर्ज

दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने कहा कि 27-28 जनवरी की आधी रात को महंत परिसर, कालकाजी मंदिर में माता जागरण में लकड़ी और लोहे के फ्रेम से बना एक मंच गिरने से 17 लोग घायल हो गए और एक की मौत हो गई। कार्यक्रम आयोजित करने की कोई अनुमति नहीं दी गई थी। हालांकि, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त कर्मचारी तैनात किए गए थे। वहां करीब 1500-1600 लोगों का जमावड़ा था। क्राइम टीम ने घटनास्थल का दौरा किया। अन्य सभी घायलों की हालत स्थिर है, जबकि कुछ को फ्रैक्चर हुआ है। इस मामले में आयोजकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 337/304A/188 के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

7