महिला मरीज के साथ छेड़छाड़: दिल्ली कैंट बोर्ड अस्पताल के आईसीयू में एडमिट महिला मरीज के साथ छेड़छाड़, आरोपी फरार

Female Patient Molested in Delhi
X
दिल्ली के कैंट बोर्ड अस्पताल में महिला के साथ छेड़छाड़
Female Patient Molested in Delhi: दिल्ली पुलिस अधिकारी ने बताया कि साउथ दिल्ली के कैंटोनमेंट बोर्ड अस्पताल में एक नर्सिंग स्टाफ के 27 वर्षीय शख्स ने एक महिला मरीज के साछ छेड़छाड़ की है।

Female Patient Molested in Delhi: दिल्ली के कैंट बोर्ड अस्पताल में एक महिला मरीज से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल, आरोपी फरार है और पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह जाकर छापेमारी कर रही है।

स्टाफ के शख्स ने महिला मरीज के साथ की छेड़छाड़

दिल्ली पुलिस अधिकारी ने बताया कि साउथ दिल्ली के कैंटोनमेंट बोर्ड अस्पताल में एक नर्सिंग स्टाफ के 27 वर्षीय कर्मचारी ने एक महिला मरीज के साथ छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला को वॉशरूम में उसे बंद करके मौके से फरार हो गया। बता दें कि यह घटना तब हुई जब महिला मरीज आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में थी।

ये है पूरा मामला

यह घटना बुधवार रात 2 बजे की बताई जा रही है। जब मरीज का रिश्तेदार बाहर गया हुआ था। अधिकारी ने बताया कि महिला ने अपने पति को कर्मचारियों द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के बारे में बताया और इसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया। आगे उन्होंने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को पकड़ने के लिए जगह-जगह तलाश की जा रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story