दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में नौकरी का इंतजार खत्म हो चुका है। कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सीपीओ 2025 की अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना के तहत दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के लिए 3000 से अधिक एसआई पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले स्नातक डिग्री धारकों के लिए भी यह अच्छा अवसर है।
केंद्रीय चयन आयोग की ओर से एसएससी सीपीओ 2025 की अधिसूचना जारी कर बताया है कि चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित दो परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसके बाद शारीरिक परीक्षा और चिकित्सका परीक्षा का भी आयोजन किया जाएगा। आवेदक रिक्तियों की विस्तृत सूची को ध्यानपूर्वक पढ़कर आवेदन करना चाहिए।
किस फोर्स में रिक्तियों की डिटेल्स
- दिल्ली पुलिस में एसआई पदों पर पुरुषों के लिए कुल 142 और महिला अभ्यर्थियों के लिए कुल 70 रिक्तियां हैं।
- सीआरपीएफ में पुरुषों के लिए कुल 983 और महिला अभ्यर्थियों के लिए कुल 23 रिक्तियां हैं।
- बीएसएफ में पुरुषों के लिए कुल 212 और महिला अभ्यर्थियों के लिए कुल 11 रिक्तियां हैं।
- आईटीबीपी में पुरुषों के लिए 198 और महिला अभ्यर्थियों के लिए 35 रिक्तियां हैं।
- सीआईएसएफ में पुरुषों के लिए 1,164 और महिला अभ्यर्थियों के लिए 130 रिक्तियां हैं।
- एसएसबी में पुरुषों के लिए कुल 71 रिक्तियां हैं। महिला अभ्यर्थियों के लिए कुल 11 रिक्तियां हैं।
ऐसे में दिल्ली पुलिस में एसआई के कुल रिक्त 212 पद भरे जाएंगे, वहीं केंद्रीय सशस्त्र बलों में कुल 2,861 रिक्तियां हैं। इसमें से 286 रिक्तियां भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित की गई हैं।
