शास्त्री पार्क में रिक्शा चालक की हत्या: मोबाइल लूट का किया था विरोध, हमलावर ने फ्लाईओवर लूप से नीचे फेंका

Shastri Park Crime
X
प्रतीकात्मक तस्वीर।
Shastri Park Crime: दिल्ली में क्राइम का स्तर काफी बढ़ चुका है। राजधानी में सरेआम लोगों को लूटा जा रहा है और विरोध करने पर हत्या भी कर दी जा रही है। ऐसा ही एक मामला शास्त्री पार्क से आया है।

Shastri Park Crime: दिल्ली के शास्त्री पार्क में युवक को मोबाइल लूट का विरोध करना भारी पड़ा है। कुछ बदमाश मिलकर एक युवक से फ्लाईओवर पर मोबाइल छीनने की कोशिश कर रहा था, लेकिन युवक लगातार विरोध कर रहे थे, इस पर हमलावरों ने चाकू घोंपकर युवक की हत्या कर दी और उसे फ्लाईओवर से नीचे फेंक दिया। इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने 2 नाबालिग को किया गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शास्त्री पार्क इलाके में मोबाइल लूट का विरोध करने पर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इस वारदात के बाद उसका मोबाइल लूट उसे करीब 10 फीट ऊंचे फ्लाईओवर के लूप से नीचे फेंक दिया गया। बाद में घायल को अचेत हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस केस में दो नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया है। इनकी उम्र 15 और 17 साल बताई गई हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार मृतक 32 वर्षीय अब्दुल कय्यूम है, जो शास्त्री पार्क एरिया में परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था। वह रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था।

गला रेंतकर कर दी युवक की हत्या

उसके परिवार में पत्नी, तीन बच्चे, पिता और एक भाई है। रात करीब आठ बजे वह रिक्शा लेकर घर लौट रहा था। जब वह शास्त्री पार्क फ्लाईओवर के लूप से उतर आगे बढ़ा तभी आरोपियों ने उसे रोक लिया। उसका मोबाइल लूटने लगे। पीड़ित ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दी। इस दौरान एक आरोपी ने चाकू निकाल उसका गला रेंत दिया। बाद में उस पर कई बार वार किए गए। सड़क पर चल रहे ट्रैफिक के बीच आरोपियों ने इस युवक को फ्लाईओवर के लूप से नीचे फेंक दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए थे।

ये भी पढ़ें:- दिल्ली में फर्जी वीजा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़: IGI पुलिस ने सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार, कई पासपोर्ट बरामद

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story