Satta King: भाजपा ने अब तक 58 सीटों पर उतारे प्रत्याशी, सट्टा किंग की भविष्यवाणी से 'आप' का भयभीत होना लाजमी

satta king prediction on delhi election
X
दिल्ली चुनाव को लेकर भाजपा पर सट्टा किंग की भविष्यवाणी।
भाजपा ने अब दूसरी सूची जारी कर 29 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। यहां पढ़िये इन सीटों पर क्या कहता है सट्टा बाजार...

Satta King Prediction: भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। दूसरी सूची में कुल 29 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। भाजपा ने पहली सूची में भी 29 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की थी। ऐसे में अभी तक कुल 58 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के नाम सामने आ चुके हैं। इन उम्मीदवारों को लेकर लोगों ने आकलन करना शुरू कर दिया होगा कि कौन सी सीट किसके खाते में जा सकती है। बहरहाल, सट्टा किंग भी चुनावी भविष्यवाणी करने में पीछे नहीं है। फलौदी सट्टा बाजार ने भाजपा की पहली सूची के बाद दूसरी सूची पर भी भविष्यवाणी कर दी है। नीचे जानिये कौन सी सीट पर भाजपा के प्रत्याशी को अभी से विजयी बता रहा है।

भाजपा ने इन सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान

भाजपा ने दूसरी सूची में नरेला, तिमारपुर, मुंडका, शकूरबस्ती, त्रिनगर, तुगलकाबाद, लक्ष्मीनगर और सीलमपुर समेत कुल 29 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। खास बात है कि कपिल मिश्रा को भी करावल विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। राजनीतिक विशेषज्ञों ने इन सीटों पर नतीजों के लिए आकलन लगाना शुरू कर दिया है। लेकिन, फलौदी सट्टा बाजार ने पहले से इन सीटों पर भविष्यवाणी कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फलौदी सट्टा बाजार इन 29 सीटों में से 15 सीटों पर भाजपा की जीत का दावा कर रहा है, वहीं शेष 14 सीटों पर आम आदमी पार्टी विजयी होगी।

दिल्ली की इन 29 सीटों पर आप जीतेगी

फलौदी सट्टा बाजार के हवाले से बताया गया है कि तिमारपुर, सुल्तानपुर माजरा, शकूर बस्ती, सदर बाजार, चांदनी चौक, हरिनगर और तिलकनगर समेत 14 सीटों पर आम आदमी पार्टी जीत जाएगी। भाजपा की बात करें तो करावल सीट से कपिल मिश्रा जीत जाएंगे। इसके अलावा नरेला से राजकरण खत्री, मुंडका से राजेंद्र दराल, किराड़ी से बजरंग शुक्ला, त्रिनगर से तिलकराम गुप्ता और मोतीनगर से हरीश खुराना भी जीत जाएंगे। इसके अलावा अन्य 10 सीटों पर भी भाजपा प्रत्याशी जीत जाएंगे।

आप का भयभीत होना लाजमी

सट्टा किंग भाजपा और आप के बीच आमने-सामने की टक्कर बता रहा है, वहीं कांग्रेस को 4 से 5 सीटों पर सिमटने की भविष्यवाणी कर रहा है। हालांकि कांग्रेस भी मजबूती से चुनाव लड़ रही है। यही वजह है कि आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल अपनी सुरक्षित सीट यानी नई दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी घिर चुके हैं। कांग्रेस ने यहां से पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को और भाजपा ने पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश सिंह वर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है।

सट्टा किंग के मुताबिक, इस सीट पर केजरीवाल की जीत का दावा किया गया है, लेकिन राजनीतिक जानकारों की मानें तो अरविंद केजरीवाल के लिए यह सीट चुनौतीभरी साबित हो सकती है। भाजपा और कांग्रेस नेता भी बयान दे रहे हैं कि अपनी हार की संभावना देखते हुए अरविंद केजरीवाल यह सीट बदल सकते हैं। सट्टा किंग ने 58 विधानसभा सीटों में से 31 सीटों पर भाजपा और 27 सीटों पर आप के जीतने का दावा किया है। चूंकि आप की उम्मीदों के अनुरूप यह आंकड़ा कम है, लिहाजा आप का बेचैन होना लाजमी है। नीचे देखिये बीजेपी की दूसरी सूची पर सट्टा किंग की भविष्यवाणी...

विधानसभा का नाम भाजपा प्रत्याशी का नाम सट्टा किंग का अनुमान
नरेला राज करण खत्री भाजपा
तिमारपुर सूर्य प्रकाश खत्री आप
मुंडका राजेंद्र दराल भाजपा
किराड़ी बजरंग शुक्ला भाजपा
सुल्तानपुर माजरा कर्म सिंह कर्मा आप
शकूर बस्ती करनैल सिंह आप
त्रि नगर तिलक राम गुप्ता भाजपा
सदर बाजार मनोज कुमार जिंदल आप
चांदनी चौक सतीश जैन आप
मटिया महल दीप्ति इंदौरा आप
बल्लीमारान कमल बागड़ी आप
मोती नगर हरीश खुराना भाजपा
मादीपुर उर्मिला कैलाश गंगवाल भाजपा
हरि नगर श्याम शर्मा आप
तिलक नगर श्वेता सैनी आप
विकासपुरी पंकज कुमार सिंह भाजपा
उत्तम नगर पवन शर्मा भाजपा
द्वारका प्रद्युम्न राजपूत भाजपा
मटियाला संदीप सहरावत भाजपा
नजफगढ़ नीलम पहलवान भाजपा
पालम कुलदीप सोलंकी भाजपा
राजिंदर नगर उमंग बजाज आप
कस्तूरबा नगर नीरज बसोया भाजपा
तुगलकाबाद रोहतास बिधूड़ी आप
ओखला मनीष चौधरी आप
कोंडली प्रियंका गौतम आप
लक्ष्मी नगर अभय वर्मा भाजपा
सीलमपुर अनिल गौड़ आप
करावल नगर कपिल मिश्रा भाजपा

ये भी पढ़ें: दिल्ली भाजपा की पहली सूची में 29 प्रत्याशी, जानिये सट्टा किंग ने किसका पलड़ा भारी बताया

Disclaimer: यह खबर मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से लिखी गई है। इस खबर का उद्देश्य सट्टा बाजार या जुए को प्रमोट करना नहीं है। जुआ या सट्टा खेलना गैरकानूनी है। आपसे अनुरोध है कि सट्टे और जुआ से बचकर रहें क्योंकि यह आपके लिए बड़ी आर्थिक हानि का सबब बन सकता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story