Sanjay Singh: संजय सिंह के एक बयान ने एक बार फिर से दिल्ली की राजनीति में सियासी हलचल पैदा कर दी है। 'आप' सांसद ने कहा कि वह दिल्ली विधानसभा भंग करने और दिल्ली में फिर विधानसभा के चुनाव कराने की मांग देश के संसद में उठांएगें। संजय सिंह का कहना है कि एक प्रचंड बहुमत से चुनी हुई सरकार को गिराने के लिए साजिश रची गई थी। उनकी पार्टी के नेताओं और मंत्रियों को जेल में डाला गया था।
संजय सिंह ने आगे कहा कि देश में ऐसा पहली बार हुआ जब एक सिटिंग मुख्यमंत्री को साजिश के तहत जेल में डाला गया और उसके बाद उसका दुष्प्रचार किया गया। इसलिए इस सरकार को भंग करके एक बार फिर से दिल्ली में विधानसभा के चुनाव कराया जाए ताकि दिल्ली की जनता सही सरकार को चुन सके। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की इस मांग ने एक बार फिर से दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में एक नई बहस को छेड़ दिया है।
शराब घोटाले के लोगों नोटिस जारी
दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को शराब घोटाले को लेकर आरोपमुक्त हुए सभी 23 लोगों के लिए नोटिस जारी किया है। इस पर संजय सिंह का कहना है कि सीबीआई की अर्जी पर निचली अदालत के फैसले पर रोक नहीं लगाई गई है और हम लोग अपना पक्ष दिल्ली हाईकोर्ट के समक्ष रखेंगे।
विपक्ष के प्रदर्शन पर क्या कहा?
'आप' सांसद ने विपक्ष के प्रदर्शन को लेकर कहा कि मौजूदा हालात देश को महंगाई की ओर ले जा रहे हैं। वहीं ईरान से देश के रिश्ते खराब होने की वजह से देश में महंगाई बढ़ रही है। क्योंकि समुद्री रास्ते से कच्चा तेल और गैस ईरान से ही आता था। इस दौरान सांसद ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा कि इस आपदा में पीएम के दोस्तों ने अवसर खोज लिया है। उन्होंने कहा कि अडानी ने गैस के दामों में तीन गुना बढ़ोत्तरी कर दी है और तेल की कीमत भी बढ़ेगी। संजय सिंह ने कहा कि यह सब पीएम मोदी की वजह से हो रहा है।