Logo
election banner
Drugs Factory Busted: ग्रेटर नोएडा पुलिस लगातार ड्रग्स माफियाओं पर शिकंजा कस रही है। इस बीच पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल, पुलिस और स्वाट टीम ने मिलकर 150 करोड़ रुपये की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल, पुलिस और स्वाट की टीम ने 150 करोड़ रुपये की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मामले में चार विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने 100 करोड़ का ड्रग्स और 50 करोड़ का माल बरामद किया है, जिससे ड्रग्स को तैयार किया जाता था। इसके साथ ही मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिस फैक्ट्री में यह कारोबार चल रहा था उस फैक्ट्री का एग्रीमेंट लड़कियों के नाम पर रजिस्टर्ड है। खास बात यह है कि यह लड़कियां विदेश और ग्रेटर नोएडा की नामी विश्वविद्यालय में पढ़ाई करती हैं।

चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, इसमें गिरोह में अभी तक दो लड़कियां और चार लड़कों के शामिल होने की जानकारी सामने आ रही है। चारों लड़कों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। लेकिन दोनों लड़कियां अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए डीसीपी खान मियां ने बताया कि स्वाट टीम और स्थानीय थाना पुलिस के साथ मिलकर गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के पास दो विदेशी युवकों को गिरफ्तार किया गया। उनका नाम ओनय्कची फ्रैंक और इमैनुवल है। इनके पास से पुलिस को एक कार भी बरामद हुई, जिसमें एमडीएमए मादक पदार्थ रखा हुआ था।

नाइजीरिया के हैं आरोपी 

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आरोपी नाइजीरिया भारत में आकर अवैध रुप से रह रहे थे। ये लोग मादक पदार्थ बनाकर देश के कई शहरों में और यहां के कई विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को बेचते थे। पुलिस को मकान का रेंट एग्रीमेंट मिला है, जिसमें लड़कियों के नाम लिखे हुए हैं। इन आरोपियों के साथ दो लड़कियां शामिल हैं। जो मूल रूप से अफ्रीका की रहने वाली हैं। हालांकि, अभी वह पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें:- द्वारका में हेरोइन की तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी दिल्ली पुलिस

इतना ही नहीं इसके साथ ही यह भी पता चला आरोपियों ओमिक्रान-1 में स्थित एक मकान में वो लोग रहते हैं और वहां पर एमडीएमए समेत अन्य मादक पदार्थ बनाने की लोग फैक्ट्री चलाते हैं। इसके बाद पुलिस की टीम ने मकानों पर छापा मारा तो वहां से इफेनयी जॅनबॉस्को और चिडी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बनी हुई कुल 26 किलो 760 ग्राम क्रिस्टल (एमडीएमए पाउडर) बरामद किया।

इसके अलावा अवैध रूप से मादक पदार्थ बनाने में प्रयोग होने वाले कच्चा माल, उपकरण, रासायनिक माल, रसायन और दो कार बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। इसके साथ ही यह भी पता लगा रही है कि इस तरह के गिरोह दिल्ली-एनसीआर में कहां-कहां सक्रिय हैं। 

5379487