Delhi Dehradun Expressway: प्रधानमंत्री नरेंद्र 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंग। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद दिल्ली से देहरादून का सफर में मात्र 2.30 घंटे में तय हो सकेगा।

Delhi Dehradun Expressway: पीएम मोदी 14 अप्रैल को दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। इसके लिए पीएम मोदी का देहरादून दौरा प्रस्तावित है। इसके उद्घाटन के बाद देहरादून से दिल्ली का सफर मात्र 2.30 घंटे का रह जाएगा। लेकिन बात अगर अभी की करें तो फिलहाल देहरादून से दिल्ली तक पहुंचने में लगभग 6.30 घंटे के आसपास समय लगता है।

यह एक्सप्रेसवे दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होकर यूपी के बागपत, बड़ौत, शामली और सहारनपुर जैसे प्रमुख शहरों से होकर गुजरेगा। इस मार्ग से उत्तर प्रदेश के कई शहरों को सीधा और तेज कनेक्शन मिलेगा। लगभग 213 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे तमाम आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इस एक्सप्रेसवे में लगभग 6 लेन होगीं। इसके अलावा इस पर गाड़ियों के 100 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से स्पीड लिमिट होगी। वहीं इस पर 2 रेलवे ओवरब्रिज और 7 इंटरचेंज बनाए जाएंगे। दिल्ली-देहरादून एक्प्रेसवे पर 14 वे-साइड और 10 बड़े पुलों की सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी।

करीब 12000 करोड़ की लागत से बनाए गए इस दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से यात्रा के समय में भारी कमी आएगी। इसके अलावा लोगों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी और पर्यटन और स्थानीय कारोबार में भी बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग के अनुसार, इस एक्सप्रेसवे से दिल्ली से देहरादून जाने के लिए कार का एक तरफ का टोल करीब 675 रुपए के आसपास तय किया गया है। और यदि कोई यात्री 24 घंटे के अंदर वापस आता है तो उसे दोनों तरफ का 1010 रुपए का टोल भरना होगा।

मतलब साफ है कि एक दिन के सफर में करीब 340 रुपए के टोल टैक्स की बचत होगी। प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, इस एक्सप्रेसवे से हर साल लगभग 900 से 950 करोड़ रुपए की कमाई होगी। इस हिसाब से इस प्रोजेक्ट पर लगने वाली लगात की भरपाई में लगभग 13 साल का समय लग सकता है।