Noida Crime: नोएडा में वैलेंटाइन के दिन एक कार में युवक-युवती के शव बरामद किए गए हैं। संभावना जताई जा रही है कि दोनों ने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Noida Crime: दिल्ली से सटे नोएडा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां पर आज 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के दिन प्रेमी जोड़े के शव कार से बरामद हुए हैं। शुरूआती जांच में पता चला है कि कार में पहले प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मारी, इसके बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मामले के बारे में पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला गया। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरा मामला नोएडा के सेक्टर 107 का बताया जा रहा है। मृतकों की पहचान नोएडा सेक्टर 58 की रहने वाली रेखा और दिल्ली के त्रिलोकपुरी के रहने वाले सुमित के तौर पर हुई है। पुलिस का कहना है कि गोली लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटनास्थल का निरीक्षण करने पर एक पिस्टल और कारतूस भी बरामद हुआ है। 

सड़क किनारे खड़ी थी कार   

बताया जा रहा है कि कार काफी वक्त सड़क के किनारे खड़ी हुई थी, जिसकी वजह से लोगों को शक हुआ। संदेह होने पर लोगों ने कार के अंदर झांककर देखा, तो उसमें युवक और युवती के शव पड़े थे। जिसके बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को मामले के बारे में सूचित किया गया। 

एक-दूसरे 15 साल से जानते थे

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका रेखा नोएडा के सेक्टर-62 में एक कंपनी नौकरी करती थी। वहीं रेखा कल यानी गुरुवार शाम 7 बजे कंपनी से निकली थी, लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटी। वहीं मृतक सुमित का एक नोट भी सामने आया है कि, जिसमें उसने बताया कि वह और रेखा एक दूसरे को  15 साल से जानते थे, इसके अलावा दोनों ने एक-दूसरे से शादी का वादा भी किया था। इसके बावजूद रेखा किसी और शादी कर रही है, जिसकी वजह से उसने सुसाइड जैसा खौफनाक कदम उठाया है। 

सुमित ने रेखा के लिए खरीदा था फ्लैट

सुमित के परिजन का आरोप है कि रेखा के परिजन ने सुमित को बहकाया और लड़की के मन में मृतक के लिए गलत भावनाएं पैदा की हैं। जांच में पता लगा है कि कल शाम दोपहर साढ़े 3 बजे लड़की के मोबाइल पर एक मैसेज भेजा था, जिसमें लिखा था कि वह सुसाइड करने जा रहा है, जिसके बाद वह घर से शुक्रवार शाम करीब 3 बजे कार लेकर निकल गया था। रात तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसे ढूंढने का प्रयास किया। वहीं आज शनिवार दोपहर करीब 1 बजे  दोनों के शव कार में मिले। परिजनों का कहना है कि पिछले दिनों सुमित ने रेखा के लिए नोएडा में एक फ्लैट खरीदा था, वहीं दीपावली पर कार भी खरीदी थी थी।  

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।