Gautam Buddha Nagar: गौतमबुद्ध नगर जिले में मतदाताओं की संख्या में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्टूबर साल 2025 में जिले में वोटरों की संख्या 18.65 लाख थी, जो कि मार्च 2026 में घटकर 15.05 लाख के आसपास रह गई है।

Gautam Buddha Nagar: यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में मतदाता सूची में बड़ा बदलाव हुआ है। बताया जा रहा है कि पूरे जिले में लगभग 3.60 वोटर्स के नाम को मतदाता सूची से हटा दिया गया है। 2025 में पूरे जिले की अनुमानित जनसंख्या 27.56 लाख आंकी गई थी। वहीं अगर मतदाताओं के बारे में बात करें तो अक्टूबर 2025 में इनकी संख्या 18.65 लाख के आसपास थी, जो कि जनवरी 2026 में 14.18 लाख के आसपास रह गई। वहीं अगर मार्च 2026 की बात करें तो यह आंकड़ा 15.05 लाख के आसपास हो गई है।

जिले की मतदाता सूची में हुए इस बड़े बदलाव का असर जेंडर रेशियो और ईपी रेशियो पर साफ दिखाई दे रहा है। गौतम बुद्ध नगर जिले में अब हर एक हजार पुरुष वोटरों पर 828 महिला वोटर्स हैं, जो कि पहले के मुकाबले ज्यादा है। पहले गौतमबुद्ध नगर जिले में एक हजार पुरुष वोटरों पर 817 महिला वोटर्स थीं। इसके अलावा अगर ईपी की बात करें तो उसमें भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। यहां पहले 67.67 फीसदी थी, जो कि अब घटकर 54.59 फीसदी के आसपास रह गई है।

वर्तमान समय में जिले में पुरुष मतदाताओं की संख्या 8.23 लाख के हजार है जबकि महिला वोटर्स की संख्या 6.81 लाख है। इसके अलावा अगर थर्ड जेंडर मतदाताओं की बात करें तो फिलहाल उनकी संख्या 50 है। वहीं अगर जिले में क्षेत्रवार मतदाताओं की संख्या की बात करें तो इस मामले में दादरी विधानसभा सीट सबसे आगे है। दादरी विधानसभा सीट पर अन्य दोनों विधानसभा सीटों से अधिक 6.05 लाख वोटों की संख्या है। इसके अलावा इस क्षेत्र में जेंडर रेशियो सबसे अधिक है क्योंकि इस विधानसभा सीट पर एक हजार पुरुषों पर 844 महिला वोटर्स हैं। वहीं जेवर विधानसभा में वोटों की संख्या सबसे कम है।