Delhi Building Collapse: दिल्ली के मुस्तफाबाद में बिल्डिंग गिरने से हुए दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य 11 लोग हादसे में घायल हो गए। इसको लेकर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार से मुआवजे की मांग की है। आप नेताओं का कहना है कि हादसे में मृत लोगों को परिवारों के लिए 10 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए का मुआवजा दिया जाना चाहिए। बता दें कि बीते शनिवार की सुबह को मुस्तफाबाद के दयालपुर इलाके में चार मंजिल की इमारत अचानक से गिर गई, जिसमें 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
'आप' के नेताओं ने की मुआवजे की मांग
रविवार को आप नेता आदिल खान ने एमसीडी मेयर महेश खिची ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी सरकार को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने अभी तक हादसे में पीड़ितों के लिए मुआवजे का कोई ऐलान नहीं किया। उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार 100 करोड़ रुपए का बजट पेश किया, लेकिन उनके पास गरीबों को देने के लिए पैसे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार को तुरंत मृतकों के परिजनों को 10 लाख और घायलों को 5 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान करना चाहिए।
पीएम कर चुके मुआवजे की मांग
बता दें कि दिल्ली के मुस्तफाबाद में हुए हादसे पर दुख जताते हुए पीएम ऑफिस की ओर से पीड़ितों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। इसके मुताबिक, हादसे में मृत लोगों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों लोगों को 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक, हादसे के दौरान बिल्डिंग में कुल 22 लोग मौजूद थे। इनमें 11 लोगों को मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Mustafabad Building Collapse: काल के मुंह में समा गईं 11 जिंदगियां, बच्चे समेत एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत