A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

दिल्ली में बढ़ रही क्राइम की घटनाओं को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र की भाजपा सरकार अपनी जिम्मेदारी नहीं संभाल पा रही है, तो इसकी जिम्मेदारी हमें दें... हम 10 दिनों के अंदर राजधानी का लॉ एंड ऑर्डर सुधार देंगे। 

दरअसल, मनीष सिसोदिया ने एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं। दिल्ली में व्यापारियों को धमकाकर रंगदारी मांगी जा रही है। आज सुबह एक और सर्राफा बाजार के व्यापारी को रंगदारी के लिए धमकाया गया है। कोई भी दिल्ली में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली को 90 के दशक वाली मुंबई बना दिया है। भाजपा दिल्ली में गुंडों को बढ़ावा दे रही है। भाजपा ने दिल्ली पुलिस जो एक बेहतरीन फोर्स है, उसका बेड़ा गर्क कर दिया है और लॉ एंड ऑर्डर की धज्जियां उड़ा रखी हैं। अगर भाजपा दिल्ली की कानून व्यवस्था को नहीं संभाल पा रही है, तो आम आदमी पार्टी को ये काम सौंप दे। हम लोग 10 दिन के अंदर दिल्ली की कानून व्यवस्था को सुधार देंगे। 

 

सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली को बताया था गैंगस्टर की राजधानी

हाल ही में आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने भी दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया था। उन्होंने दिल्ली को गैंगस्टर की राजधानी बताया था। उन्होंने हाल ही में हुई गोलीबारी की घटनाओं का जिक्र किया था। इसमें शाहदरा में हुए डबल मर्डर केस, हाल ही में नागलोई और अलीपुर में व्यापारियों के कार्यालयों पर हुई गोलीबारी और वेलकम इलाके में दो दोस्तों पर चलाई गई गोलियों में एक घायल और एक की मौत के मामले का जिक्र किया गया था। 

बता दें कि पुलिस ने डबल मर्डर केस में एक आरोपी और वेलकम इलाके में हुई हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों ही आरोपी नाबालिग हैं और शुरुआती जांच में पुलिस इन्हें ही आरोपी मानकर जांच कर रही है। 

ये भी पढ़ें: सौरभ भारद्वाज ने कानून व्यवस्था पर बीजेपी को घेरा, दिल्ली को बता दिया गैंगस्टर्स की राजधानी