A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Delhi Elections: दिल्ली में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सभी पार्टियां अपनी तरफ से जीत की पुरजोर कोशिश कर रही हैं। ऐसे में चुनाव से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल माता वैष्णो के दर्शन करके आए हैं। तो वहीं अब विधायक मनीष सिसोदिया बाबा केदारनाथ के दर पर जा रहे हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करके दी है।
एक्स पर शेयर की पोस्ट
मनीष सिसोदिया ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर लोगों को जानकारी दी है कि वे केदारनाथ जा रहे हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा आज हिमालय की दिव्य ऊंचाइयों पर जा रहे हैं। जहां वे अनंत ऊर्जा के स्रोत भगवान केदारनाथ जी के दर्शन करेंगे। मेरे लिए केदारनाथ धाम सिर्फ तीर्थयात्रा नहीं है, बल्कि अनादि-अनंत माने जाने वाले भगवान शिव की दिव्यता से जुड़ने का अवसर है, जो तमाम निर्माण और विध्वंस, प्रकृति के समस्त झंझावातों के बीच भी स्थिरता और शांति का प्रतीक हैं। यह दिव्य ऊर्जा जीवन के गहन सत्य, संतुलन और आत्मज्ञान का अनुभव कराती है। भगवान शिव की कृपा से मैं आत्मिक शांति, साहस और आनंद की अनुभूति के लिए तत्पर हूं। ऊं नमः शिवाय।
हाल ही में वैष्णो देवी पहुंचे थे केजरीवाल
बता दें कि हाल ही में अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे थे। इसके बाद वापस दिल्ली आकर उन्होंने अपनी चुनावी पदयात्रा शुरू कर दी है। पदयात्रा के दौरान वे दिल्ली की जनता से संपर्क कर उसकी समस्याएं सुन रहे हैं और साथ ही समाधान निकालने का भी वादा कर रहे हैं। इस दौरान वे जनता से दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर जीत दिलवाने का आग्रह भी कर रहे हैं।
बेल पर बाहर हैं मनीष सिसोदिया
बता दें कि दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया इन दिनों बेल पर जेल से बाहर हैं। दोनों नेताओं के खिलाफ शराब घोटाला मामले का केस चल रहा है। मनीष सिसोदिया पर 17 अगस्त 2022 को सीबीआई ने शराब घोटाला मामले में केस दर्ज किया था। इसके बाद 26 फरवरी 2023 को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 27 फरवरी को उन्होंने कोर्ट से राहत की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार नहीं किया था। 28 फरवरी 2023 को सिसोदिया ने उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। 9 मार्च को उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया। 8 अगस्त 2024 को वे जमानत पर जेल से बाहर आए हैं।
ये भी पढ़ें: केजरीवाल-आतिशी हार गए चैलेंज: सचदेवा ने दिया था यमुना में डुबकी लगाने का न्योता, जानें क्या कहा
