दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सात साल से फरार चल रहे बॉबी कबूतर की गर्लफ्रेंड को भी हिरासत में ले लिया है। उसका नाम खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा बताया जा रहा है। एक दिन पहले ही बॉबी कबूतर दिल्ली की स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ा था। बॉबी कबूतर केवल सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में ही नहीं बल्कि अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग के मामले में भी वांछित था। बहरहाल, पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स में दिल्ली पुलिस के हवाले से बताया गया है कि लॉरेंस गैंग की 'लेडी डॉन' खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा गैंग में लड़कियों को भी शामिल करने के लिए प्रेरित करती थी। उसके आने के बाद से गैंग में लड़कियों की बड़े पैमाने पर एंट्री देखी गई। पिछले साल लेडी डॉन का प्रेमी यानी महफूज उर्फ बॉबी कबूतर दिल्ली पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया था।
इसके बाद उसका सारा काम खुशनुमा अंसारी ने संभाल लिया था। यहां तक कि उसके छिपने और गैंग मेंबर्स के बीच भी कम्युनिकेशन की कड़ी बनी रही। इसके अलावा, जांच से पता चला है कि वह लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के लिए ड्रग्स सिंडिकेट ओर हथियारों की सप्लाई में भी सक्रिय पाई गई। लॉरेंस गैंग में ऐसी कितनी महिला लेडी डॉन शामिल हैं, इसकी जांच की जा रही है।
सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में थी यह भूमिका
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की मानें तो महफूज उर्फ बॉबी कबूतर ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए रेकी कर उसकी मूवमेंट और कार्यक्रमों से जुड़ी तमाम जानकारियां हासिल की थी। इसके बाद सभी जानकारियों को हमलावरों के पास पहुंचा, जिसके बाद मई 2022 में सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में नाम आने के बाद से बॉबी कबूतर फरार हो गया था। दिल्ली पुलिस उसे पकड़ने के करीब थी, लेकिन वो चकमा देकर फरार हो गया था। अब दिल्ली पुलिस ने बीते कल यानी बुधवार को बॉबी कबूतर को अरेस्ट कर लिया। वहीं उसकी प्रेमिका लेडी डॉन खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा समेत तीन अन्य लोगों को भी अरेस्ट कर पूछताछ शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : दिल्ली में बारिश के बाद हवा साफ, ग्रैप 2 की पाबंदियां हटीं
यह भी पढ़ें : लाल किले के पास संदिग्ध गिरफ्तार, खुद को बता रहा था NIA अफसर
यह भी पढ़ें : ख्याला मर्डर... बटनदार चाकू बेचने पर ब्लिंकिट पर केस दर्ज
अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग का मामला
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, बॉबी कबूतर और उसकी गर्लफ्रेंड की गिरफ्तारी बेहद अहम है। बॉबी कबूतर का नाम अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग के मामले में भी सामने आया था। जांच में पता चला कि बॉबी कबूतर ने ही दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने के लिए बदमाशों को स्वयं विदेशी हथियार उपलब्ध कराए थे। दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दो आरोपी ढेर हो चुके हैं। तीन शूटर्स भी अरेस्ट हो चुके हैं। केवल बॉबी की तलाश थी, लेकिन अब उसे भी अरेस्ट कर लिया गया है। उससे पूछताछ के बाद इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों के नामों का भी खुलासा होने की उम्मीद है।