Logo
क्राइम ब्रांच ने जामा मस्जिद इलाके में हत्या करने वाले दो आरोपियों को बिहार से गिरफ्तार किया है। इस दौरान आरोपी महिला पुलिस से बचने को 20 फीट गहरे गड्ढे में छिप गई थी।

JAMA Masjid Murder Case: क्राइम ब्रांच ने जामा मस्जिद इलाके में हत्या और हत्या की कोशिश के एक पुराने मामले में वांछित दो भगौड़े अपराधियों को अरेस्ट किया है। आरोपी मोहम्मद कातिल 10 मामलों में शामिल पाया गया है। वहीं, दूसरी आरोपी महिला का नाम अफसाना उर्फ नर्स (40) है। वह मूल रूप से अररिया बिहार की रहने वाली है। दोनों छह साल से फरार थे। बताया जाता है कि पुलिस जब आरोपी महिला को पकड़ने पहुंची, तो वह बचने को 20 फीट गहरे गड्ढे में छिप गई थी। इसके बाद दमकल कर्मियों की मदद से उसे बाहर निकाला गया।

दुकान की जगह को लेकर की थी हत्या

पुलिस के मुताबिक, 8 दिसंबर 2018 को इरशाद, उसकी पत्नी अफसाना उर्फ नर्स, कातिल, उसकी पत्नी अफसाना बेगम और कुछ अन्य लोगों ने मीना बाजार जामा, मस्जिद में दुकान की जगह को लेकर एक शख्स से झगड़े में सिर पर वार कर दिया था। मामले में इन चारों लोगों समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया था। कुछ दिनों बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता को धमकी दी कि वह मामला वापस ले अन्यथा उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

20 दिसंबर की रात लगभग 10 बजे जब पीड़ित अपने घर जा रहा था तो इरशाद, हिटलर, भूरा तथा इरशाद की पत्नी अफसाना ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस दौरान सोनू नाम के शख्स पर भी चाकू से हमला किया गया था। बाद में सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

दो को पहले किया था गिरफ्तार और दो थे फरार

इस वारदात के बाद आरोपी हिटलर और भूरा को अरेस्ट कर लिया गया था, जबकि इरशाद और अफसना फरार थे। इन दोनों को कोर्ट ने अगले साल भगोड़ा घोषित कर दिया था। हाल ही में बचे दोनों आरोपियों के बारे में इनपूट मिलने के बाद एक टीम बिहार भेजी गई थी। पुलिस ने पहले मोहम्मद कातिल को पकड़ा।

बचने के लिए 20 फीट गहरे गड्ढे में छिप गई

उसने पूछताछ में मोहम्मद इरशाद और उसकी पत्नी अफसाना के बारे में जानकारी दी। पुलिस इनकी तलाश में जब घर में घुसी तो महिला करीब 20 फीट गहरे टॉयलेट के लिए बने गढ्‌ढे में छिपी गई। वह बाहर नहीं निकल रही थी, इसलिए दमकल कर्मियों को मौके पर बुलाकर उसे बाहर निकाला गया।

5379487