A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान 5 फरवरी को होने जा रहा है। चुनाव प्रचार जोरों पर है, और लोग मतदान के लिए तैयार हैं। इस बार अगर आप पहली बार मतदान करने जा रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि आपको अपना वोट कहां डालने जाना है। यह प्रक्रिया बेहद आसान है, और आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप अपने नजदीकी पोलिंग बूथ को आसानी से कैसे पता कर सकते हैं।
पोलिंग बूथ ढूंढने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
1. चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाएं
इसके लिए बतौर मतदाता आपको सबसे पहले चुनाव आयोग के आधिकारिक पोर्टल Voters’ Services Portal पर जाना होगा।
2. Know Your Electoral System’ सेक्शन में जाएं
यहां आपको अपना Electoral Photo Identification Card (EPIC) नंबर एंटर करना होगा।
3. कैप्चा वेरिफिकेशन करें
इसके बाद कैप्चा वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करें और फिर 'Search' बटन पर क्लिक करें।
4. जानकारी स्क्रीन पर दिखेगी
इसके बाद, आपके पोलिंग बूथ की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
Voter Helpline App का इस्तेमाल करें
1. वोटर हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड करें
अपने एंड्रॉयड या iOS डिवाइस पर Voter Helpline ऐप डाउनलोड करें।
2. अपना EPIC नंबर एंटर करें
ऐप में अपनी डिटेल्स जैसे EPIC नंबर या अन्य संबंधित जानकारी एंटर करें, और अपना पोलिंग बूथ ढूंढें।
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर लॉगिन करके पोलिंग स्टेशन ढूंढें
1. चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
eci.gov.in पर जाएं और अपना लॉगिन पासवर्ड या वोटर आईडी नंबर एंटर करें।
ये भी पढ़ें: Shilpa Pandey Murder Case: लिव इन तक तो ठीक था लेकिन हमेशा साथ नहीं रह सकता था, इसलिए गला घोंटकर मार डाला!
2. पोलिंग स्टेशन का विवरण प्राप्त करें
इसके बाद आपको अपनी पोलिंग स्टेशन की जानकारी मिल जाएगी।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: कब है मतदान?
दिल्ली में मतदान 5 फरवरी 2025 को सिंगल फेज में आयोजित किया जाएगा। चुनाव के परिणाम 8 फरवरी 2025 को घोषित किए जाएंगे। इस बार कुल 13,033 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। वहीं, वोट डालने के लिए आपकी आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। अगर आपकी आयु 18 वर्ष से कम है, तो आप वोट नहीं डाल सकते। इसके साथ ही अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, तो आप मतदान नहीं कर सकते। इस तरह से आप आसानी से अपना पोलिंग बूथ ढूंढ सकते हैं और मतदान की प्रक्रिया में किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करेंगे।
ये भी पढ़ें: Delhi Elections 2025: कांग्रेस प्रत्याशी के साथ मारपीट पर भड़के देवेंद्र यादव, बीजेपी, आप और प्रशासन पर साधा निशाना
