दिल्ली के करोल बाग में बड़ा हादसा: मकान का आधा हिस्सा गिरा, अब तक 12 लोगों को निकाला बाहर, आतिशी ने दिए जांच के आदेश

karol bagh house collapses
X
दिल्ली के करोल बाग में बड़ा हादसा।
दिल्ली के करोल बाग इलाके में एक मकान का आधा हिस्सा गिर गया। जिसके मलबे में कई लोगों के फंसे होने की खबर आ रही है।

Delhi News: दिल्ली के करोल बाग में एक मकान का आधा हिस्सा ढह गया। जिसके मलबे में कई लोगों के फंसे होने की खबर है। रेस्क्यू टीम ने अब तक 12 लोगों को बाहर निकाल लिया है। मौके पर पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की टीम मौजूद है और राहत-बचाव का कार्य जारी है। हालांकि, अभी यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि ये हादसा कैसे हुआ है और यहां मलबे में कितने और लोग फंंसे हुए है।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि आज सुबह करीब 9 बजकर 11 मिनट पर मकान गिरने की सूचना मिली थी। हालांकि, अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है। बताया जा रहा है कि मकान जर्जर हालत में था। कई दिनों से राजधानी में बारिश हो रही है। बुधवार को भी दिल्ली में बारिश हुई। जिसके बाद अचानक मकान का कुछ हिस्सा ढह गया है। हालांकि, अभी पुलिस की ओर से मकान गिरने की वजह को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है।

दिल्ली की नई सीएम आतिशी ने दिए जांच के आदेश

दिल्ली की भावी सीएम आतिशी ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने इस मामले में जिलाधिकारी को जांच के आदेश दिए है। इसके साथ ही मेयर से भी बात की है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि घायलों की हर संभव मदद की जाए और हादसे के कारणों का पता लगाया जाए।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story