Ghaziabad News: गाजियाबाद के रहने वाले हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी में साफ-साफ कहा गया कि वह पिंकी चौधरी को एक हफ्ता में जान से मार देगा। यह धमकी 16 मार्च को दी गई थी। पिंकी चौधरी ने इस मामले में शालीमार गार्डन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पिंकी चौधरी का असली नाम भूपेंद्र तोमर है और वह फिलहाल गाजियाबाद के शालीमार गार्डन में रहते हैं। इसके अलावा इससे पहले भी लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुजर को पाकिस्तानी नंबर से जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।
पुलिस के मुताबिक, पिंकी चौधरी ने बताया है कि 16 मार्च को उनके नंबर पर व्हाट्सऐप पर कॉल आई थी। उन्होंने आगे बताया कि पाकिस्तानी नंबर से कॉल करने वाले शख्स ने अपना शहजाद भट्टी बताया है। कॉल पर उसने कहा कि वह पिंकी चौधरी को एक हफ्ते के अंदर जान से मार देगा। आरोपी ने आगे कहा कि तुझे मुझसे कोई नहीं बचा सकता। पिंकी चौधरी अनुसार, उन्हें यह धमकी भरी कॉल 16 मार्च को शाम करीब 4 बजे के आसपास आई थी। पिंकी चौधरी ने यह धमकी किसी दूसरे फोन से रिकॉर्ड कर ली और उन्होंने इसी रिकॉर्डिंग के आधार पर पुलिस को शिकायत दी है।
पुलिस ने शुरू की जांच
पिंकी चौधरी द्वारा दी गई शिकायत पर गाजियाबाद पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस फिलहाल कॉल के स्रोतों की जांच कर रही है। पुलिस शुरुआती जांच में यह जानने की कोशिश कर रही है कि कॉल सच में पाकिस्तान से आया था या फिर वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल किया गया था। गाजियाबाद पुलिस तकनीकी साक्ष्य आधार पर पूरे मामले की गंभीरतापूर्वक जांच कर रही है।