हज यात्रा 2024: दिल्ली से आज रात रवाना होगी पहली फ्लाइट, 25 मई तक जारी रहेगी प्रक्रिया

Hajj Yatra 2024
X
हज यात्रा 2024
Hajj Yatra 2024: हज पर जाने वाले पहला जत्था आज देर रात 2:30 उड़ान भरेगा। जिसकी बुकिंग के लिए हज मंजिल में बुकिंग काउंटर शुरू किए गए हैं।

Hajj Yatra 2024: देश की राजधानी दिल्ली से हज के लिए जाने वाले यात्रियों का पहला जत्था दिल्ली पहुंच चुका है। उनके लिए दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में कैंप लगाए गए हैं, जहां हाजियों की सुविधा के लिए विशेष सुविधा की गई है। यात्रियों का पहला जत्था आज यानी 9 मई को रात 2 बजकर 30 मिनट पर उड़ान भरेगा। इस दौरान करीब दिल्ली से 3200 यात्री जाएंगे। जिसकी बुकिंग के लिए हज मंजिल में बुकिंग काउंटर शुरू कर दिए गए हैं। जहां हज पर जाने वाले यात्री, यात्रा के लिए बुकिंग भी करवा रहे हैं।

हाजियों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों को दिए निर्देश

इस बीच दिल्ली स्टेट हज कमेटी के चेयरपर्सन कैसर जहां ने डीसीपी सेंट्रल हर्षवर्धन के साथ रामलीला मैदान में लगे हज कैंप का दौरा किया और हाजियों की सुरक्षा के मद्देनजर संबंधित पुलिस स्टेशन के पुलिस कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए। वहीं, डीसीपी आई.जी आई उषा रंगनानी के साथ बैठक की और उन्होंने हज उड़ानों के दौरान हाजियों की सुरक्षा और बाधारहित आवागमन पर विस्तार से चर्चा की और सभी प्रकार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जरूरी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया।

हज पर जाने की प्रक्रिया 25 मई तक जारी रहेगी

हज कमेटी की चेयरपर्सन कौसर जहां ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि हज यात्रा 2024 इस महीने की 25 तारीख तक जारी रहेगी। पहले चरण में दिल्ली से कुल 16500 हज यात्री रवाना होंगा, जिनमें अन्य राज्यों समेत दिल्ली के भी 3200 हज यात्री शामिल हैं। आज यानी रात 9 बजे से हज यात्रा की प्रक्रिया शुरू होगी और देर रात 2: 30 बजे हज यात्रियों की फ्लाइट उड़ान भरेगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story