Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में महाशिवरात्रि पर कुट्टू का आटा खाने से 40 लोग बीमार हो गए। इस मामले में पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग जांच कर रहा है।

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां पर महाशिवरात्रि के पर्व पर कुट्टू  का आटा खाने से करीब 40 लोग बीमार हो गए। जांच में पता लगा है कि ग्रेटर नोएडा की दो अलग-अलग सोसाइटी के लोग कुट्टू  का आटा खाने से बीमार हुए हैं। करीब 2 दर्जन से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है।  

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरा मामला बिसरख थाना क्षेत्र की हिमालय प्राईड और इको विलेज 3 सोसाइटी का बताया जा रहा है। महाशिवरात्रि के मौके पर लोगों ने व्रत रखा था। व्रत के दौरान लोग कुट्टू  का आटा खरीदकर लाए थे, सभी ने कट्टू के आटा खाया था, जिसके बाद रात के वक्त लोगों को फूड प्वाइजनिंग, उल्टी और पेट में दर्द की शिकायत होने लगी।

जिसके बाद सोसाइटी के पास के अस्पताल में लोगों को ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि लोगों को फूड प्वाइजनिंग हुई है। डॉक्टरों ने इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया, लेकिन अब भी काफी लोगों को कमजोरी महसूस हो रही है। 27 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती बताए जा रहे हैं। 

खाद्य सुरक्षा विभाग करेगा जांच

हिमालय प्राईड सोसाइटी के दीपक का कहना है कि शिवरात्रि के व्रत पर कुट्टू का आटा खाया था, जिसके बाद से उन्हें परेशानी होने लगी। वहीं सोसाइटी के दूसरे लोगों को भी समस्या शुरू हो गई। मामले के बारे में पता लगने पर खाद्य सुरक्षा विभाग भी अलर्ट हो गया। खाद्य विभाग द्वारा लोगों से पूछताछ करके पता लगाया जा रहा है कि इन लोगों ने आटा कहां से खरीदा था। जिसके बाद कूटू के आटे का सैंपल लिया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें:- महाशिवरात्रि पर राजस्थान पहुंची दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता
यह भी पढ़ें:-गुरुग्राम में अध्यापकों ने कक्षा 8 के छात्र को बेरहमी से पीटा
यह भी पढ़ें:-फर्स्ट क्लास की तरह जनरल कोच भी होगा साफ
यह भी पढ़ें:-गुरुग्राम में जिगोलो जॉब का फेक विज्ञापन देकर ठगने वाले गैंग का खुलासा
यह भी पढ़ें:-दिल्ली में पानी की चोरी और बर्बादी पर लगेगी रोक, DJB ने बनाया खास प्लान

15 लोगों को मिली छुट्टी

न्यू मेड के डॉक्टर राजेश्वर भाटी के मुताबिक, बीती रात को अलग-अलग सोसाइटी से करीब साढ़े 10 बजे 40 मरीज जो की पेट दर्द और उल्टी की शिकायत लेकर अस्पताल आए थे। जिनमें से 15 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी, बाकी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि जहां से  कूटू का आटा खरीदा गया था, उस विक्रेता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए  haribhoomi.com के साथ।