Delhi News: पत्नी कर रही थी रसोई में काम, पति ने मार दी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Greater Noida
X
प्रतीकात्मक तस्वीर
ग्रेटर नोएडा में एक शख्स ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी पत्नी की हत्या करके फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Delhi News: राजधानी से सटे ग्रेटर नोएडा में एक शख्स ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना फैलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब वह रसोई में काम कर रही थी। घटना सूरजपुर क्षेत्र के बिरौंडी गांव की बताई जा रही है।

हत्या का कारण पारिवारिक विवाद

जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर क्षेत्र के बिरौंडी गांव में पति ने गुरुवार को अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसकी सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या का कारण पारिवारिक विवाद हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गोली मार कर हुआ फरार

सूरजपुर पुलिस के मुताबिक, बिरौंडी गांव में ललित कुमार अपने परिवार के साथ रहता है। आरोपी का पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उसकी पत्नी शाम के समय रसोई में काम कर रही थी। इस दौरान आरोपी ने पत्नी को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद शशि को परिवार वाले घायल अवस्था में अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया कि आरोपी सिरफिरा किस्म का है। वह अपनी पत्नी पर छोटी-छोटी बातों पर शक करता था। इसी के चलते पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। इसके अलावा परिवार में जमीन को लेकर भी कुछ विवाद चल रहा था। आरोपी के पिता ललित के हिस्से की संपत्ति उसके बेटे के नाम करवाना चाह रहे थे। इसी बात को लेकर भी उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story