Ghaziabad Road Accident: यूपी के गाजियाबाद से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां एक व्यापारी की रात के समय घर वापस लौटते समय गहरे नाले में गिरकर मौत हो गई।

Ghaziabad Road Accident: गाजियाबाद से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही रही है। यहां नाले में गिरने से डूबकर एक व्यापारी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यापारी रोजाना  की तरह अपनी दुकान बंद करके घर वापस जा रहा था। इस दौरान ही यह हादसा हो गया। घटना रात करीब 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है। स्कूटी की जांच में किसी के टक्कर के कोई निशान भी नहीं मिले हैं। मृतक की पहचान स्कूटी की नंबर प्लेट के आधार पर की गई है।

गाजियाबाद के सिहानी गेट थानाक्षेत्र के पटेल नगर स्थित रॉयल ग्रीन होटल के सामने रात करीब 12 बजे के आसपास नाले में गाजियाबाद के एक व्यापारी की लाश मिली। इस हादसे की सूचना पुलिस को दी गई, सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने व्यापारी को नाले से निकाला और अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने व्यापारी को मृत घोषित कर दिया।

नंदग्राम के एसीपी जियाउद्दीन अहमद के अनुसार, 22 फरवरी की रात को करीब 12 बजे के आसपास पीआरवी के माध्यम से पुलिस को  खबर मिली कि सड़क के किनारे कोई शख्स स्कूटी के साथ गिरा पड़ा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों ने बताया कि मोहन नगर की ओर से आते समय एक स्कूटी सड़क किनारे गिरती हुई दिखी, जिसकी लाइट जल रही थी। लोगों ने आगे बताया कि पास जाकर देखा तो एक व्यक्ति नाले में पड़ा था।

इसके बाद राहगीरों ने उसे निकालकर अस्पताल पहुंचाया और कॉल करके डायल 112 को कॉल करके इसकी सूचना दी। लेकिन जब लोग व्यापारी को अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान स्कूटी के नंबर आधार पर नगर कोतवाली क्षेत्र के पक्की मोरी डासना गेट निवासी 48 वर्षीय शंकर लाल गर्ग पुत्र स्व. जितेंद्र कुमार निवासी के रूप में हुई। मृतक की पहचान उनके बड़े भाई योगेश गर्ग ने की है। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने बताया कि शंकर लाल गर्ग रोजाना दुकान बंद करने बाद कूड़ा फेकने के लिए जाते थे। इसके बाद केसरी माता की पूजा करते थे और उसके बाद घर वापस लौटेते थे।