Ghaziabad Police: गाजियाबाद पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों में शामिल 6 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिसमें गैंग लीडर महिला भी शामिल है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ करेगी।

Ghaziabad Police: गाजियाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंग लीडर महिला समेत 6 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी देश विरोधी गतिविधियों में लगे एक नेटवर्क में शामिल थे। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने देश के संवेदनशील इलाकों में कई CCTV कैमरे लगाए हुए थे, जिनका एक्सेस विदेशों से हेंडल किया जाता है।

यहां से फोटो और वीडियो बनाकर पाकिस्तान समेत कई विदेशी नंबरों पर भेजे जाते थे, जिसके बदले में उन्हें मोटा पैसा मिलता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से  8 मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस को जांच के दौरान विदेशी नंबरों के साथ चैट और संवेदनशील जगहों की फोटो-वीडियो भी मिले हैं।

पुलिस को आर्मी कैंट एरिया के फोटो-वीडियो मिले

अडिशनल सीपी राजकरण नैय्यर के मुताबिक, उन्हें सूचना मिली थी कि भोवापुर के रहने वाले कुछ लोग समाजिक और देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं। इन लोगों पर आरोप था कि यह लोग रेलवे स्टेशन और सुरक्षा बल के लोकेशन की वीडियो बनाकर लोगों को सेंड करते हैं, जिसके बदले उन्हें पैसे दिए जाते थे।
आरोपियों के खातों में विदेश से मोटी रकम ट्रांसफर की जाती थी।

सूचना मिलने के बाद कौशांबी पुलिस टीम ने भोवापुर टी पॉइंट से पहले मदर डेरी के सामने से 5 संदिग्धों को गिरफ्तार किया, जिनके नाम सुहेल, प्रवीन, राज, शिवा और रितिक बताए जा रहे हैं। पुलिस को आरोपी  सुहेल के मोबाइल से दिल्ली के रेलवे स्टेशन और आर्मी कैंट एरिया के फोटो-वीडियो और सुरक्षाबल के लोकेशन के फोटो और लोकेशन भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी आरोपियों को नाहल से 6 संदिग्धों को गिरफ्तार किया था, इनसे पूछताछ के बाद ही इनको गिरफ्तार किया था।  

पुलिस को गैंग लीडर के बारे में कैसे पता चला ?

सुहेल से पूछताछ में एक दूसरी आरोपी महिला साने इरम उर्फ महक के बारे में पता लगा, जो गैंग की लीडर है, जिसे आनंद बिहार बॉर्डर के पास से अरेस्ट कर लिया गया है। आरोपी आतंकी संगठनों को सोशल मीडिया पर फॉलो कर देश विरोधी गतिविधि में शामिल पाए जाने पर  सावेज, जुनैद, फरदीन, इकराम अली, फजरू और मोहम्मद जावेद को पकड़ा गया था। जैश-ए-मोहम्मद व फरहतुल्ला गौरी को फॉलो और लाइक करने पर UAPA लगा था।