Delhi: दिल्ली में गांजा सप्लाई करने वाला गिरफ्तार, NDPS के तहत केस दर्ज

Those who got fake finance arrested
X
प्रतीकात्मक तस्वीर
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजधानी में गांजा सप्लाई करने वाले को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

Delhi: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक गांजा सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर दिल्ली में सप्लाई करता था। पुलिस ने जब आरोपी को गिरफ्तार किया, उस समय भी आरोपी की बाइक पर बोरी में 26 किलो गांजा बांधा हुआ था। आरोपी का नाम 33 वर्षीय मोहम्मद अहमद बताया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं, आरोपी से पूछताछ जारी है।

पुलिस ने ट्रैप लगाकर दबोचा

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि क्राइम ब्रांच की नॉर्दन रेंज (1) टीम को शुक्रवार सुबह सूचना मिली थी कि बुराड़ी में रहने वाला मोहम्मद अहमद दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच में किसी को गांजे की खेप देने के लिए रोहिणी में आएगा। इसकी सूचना मिलते ही आला अधिकारियों को जानकारी दी गई। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रैप लगाया। इस दौरान दोपहर करीब 2:35 पर एक स्पलेंडर बाइक वहां आकर रुकी। उस पर शख्स बैठा बैठा हुआ था, जबकि बाइक पर पीछे भारी भरकम कट्टा बंधा हुआ था। टीम ने उसे रोककर जांच शुरू की।

26 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

कट्टा खोला गया, तो उसमें गांजा निकला। इसका कुल वजन 26 किलो था। पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह यह गांजा ओडिशा से लेकर आता है। वह खुद ही गांजा लेने वहां जाता है। पुलिस उससे पूछताछ कर उन लोगों की तलाश कर रही है, जिनसे वह गांजा लाता था और जिन्हें दिल्ली में गांजा पहुंचाता था।

पुलिस आरोपी से यह भी पता लगा रही है कि वह दिल्ली तक इतनी मात्रा में गांजा कैसे लेकर आता था। पुलिस को पूरी संभावना है कि आरोपी गांजा लाने के लिए कुछ लोगों की मदद जरूर लेता होगा, जो उसके साथ मिले हो सकते हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। वहीं, इस संबंध में पुलिस और कई लोगों गिरफ्तार कर सकती है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story