कांग्रेस को एक और झटका: पूर्व विधायक सुमेश शौकीन AAP में हुए शामिल, केजरीवाल ने दिलाई सदस्यता

Former Congress MLA Sumesh Shokeen joins AAP
X
कांग्रेस के पूर्व विधायक सुमेश शौकीन आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।
AAP की सदस्यता लेते समय सुमेश शौकीन ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के 15 साल के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उनके शासनकाल में ग्रामीण इलाकों की उपेक्षा हुई और उन्हें यह तक जानकारी नहीं थी कि दिल्ली में खेती भी होती है। 

Congress MLA Sumesh Shokeen joins AAP: दिल्ली में इन दिनों स्मॉग और राजनीति दो प्रमुख मुद्दे हैं। ये दोनों ही मुद्दे एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं और दिल्लीवासियों के जीवन को काफी प्रभावित कर रहे हैं। जहां एक तरफ प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है, वहीं दूसरी ओर दिल्ली चुनाव से पहले यहां की राजनीति जोर पकड़े हुए है। क्योंकि, आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक सुमेश शौकीन ने आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया। इस मौके पर पार्टी मुख्यालय पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें सदस्यता दिलाई।

दिल्ली में खेती भी होती है, नहीं जानती थीं शीला दीक्षित

आम आदमी पार्टी में शामिल होते हुए सुमेश शौकीन ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने ग्रामीण इलाकों के विकास और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए उल्लेखनीय काम किया है। उन्होंने इस आधार पर आम आदमी पार्टी का हिस्सा बनने का फैसला लिया। साथ ही, सुमेश शौकीन ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के 15 साल के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उनके शासनकाल में ग्रामीण इलाकों की उपेक्षा हुई और उन्हें यह तक जानकारी नहीं थी कि दिल्ली में खेती भी होती है। सुमेश शौकीन ने कहा कि दिल्ली की जनता के लिए आप सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी और बिजली के क्षेत्र में अहम सुधार किए हैं।

पिछले 24 घंटे में दूसरी बड़ी सदस्यता

सुमेश शौकीन के शामिल होने से पहले रविवार को भाजपा नेता और किराड़ी से दो बार विधायक रहे अनिल झा भी AAP में शामिल हुए थे। इस अवसर पर केजरीवाल ने कहा कि अनिल झा के आने से पार्टी को न केवल किराड़ी बल्कि पूरी दिल्ली में मजबूती मिलेगी। अनिल झा ने सदस्यता लेते हुए कहा कि AAP सरकार ने दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों और पूर्वांचल के लोगों के लिए सराहनीय काम किए हैं। उन्होंने मोहल्ला क्लीनिक, शिक्षा और अन्य बुनियादी सेवाओं के सुधार की तारीफ की।

कांग्रेस और भाजपा के साथ इनके लिए बढ़ी चुनौतियां

सुमेश शौकीन और अनिल झा जैसे वरिष्ठ नेताओं का AAP में शामिल होना, कांग्रेस और भाजपा के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका है। चुनाव से पहले AAP ने अपने सियासी मोर्चे को और मजबूत कर लिया है। इसी कड़ी में आप को भी चटकने लगे हैं, बीते दिन आप से इस्तीफा देने के बाद कैलाश गहलोत ने आज भाजपा ज्वाइन कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: कैलाश गहलोत ने थामा भाजपा का दामन, खट्टर की मौजूदगी में ली सदस्यता

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story