Ghaziabad News: गाजियाबाद में शुक्रवार को विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। एसआईआर से पहले जनपद के सभी विधानसभा सीटों पर कुल 2837991 वोटर थे। लेकिन एसआईआर के बाद जब मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हुआ तो यह संख्या मात्र 2263513 रह गई। एसआईआर के बाद गाजियाबाद में 574478 के आसपास वोटों की संख्या घट गई।
गाजियाबाद में कुल पांच विधानसभा सीटें हैं, जिनमें गाजियाबाद, लोनी ,मोदीनगर, मुरादनगर और साहिबाबाद शामिल हैं। एसआईआर से पहले लोनी में 532755 मतदाता, साहिबाबाद में 1042469 मतदाता, मोदीनगर में 334765, मुरादनगर में 459698 और गाजियाबाद 468304 मतदाता थे। इसके बाद एसआईआर हुई और बीएलओ ने घर-घर जाकर लोगों से जानकारी हासिल की। इसके अलावा बूथ पर रहकर भी मतदाताओं से फार्म जमा कराए गए। एसआईआर के प्रश्न जमा होने के बाद प्रशासन ने की तरफ से एक सूची जारी की गई।
इस सूची में पांचों विधानसभाओं में जो मतदाताओं की संख्या 2837991 थी वह घटकर मात्र 2019852 रह गई। इस हिसाब से लगभग 8 लाख मतदाता पांचों विधानसभाओं से कम हो गए। इसके बाद प्रशासन की तरफ से लोगों से दावे और आपत्तियां मांगी गईं। प्रशासन ने अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन से पहले उन लोगों से आपत्ति मांगी, जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं थे। प्रशासन ने आपत्तियों का निस्तारण किया और शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की। फिलहाल गाजियाबाद जिले की सभी विधानसभा सीटों पर धौलाना आंशिक सीट को छोड़कर कुल मतदाताओं की संख्या 2263513 रह गई है।
वहीं बात अगर धौलाना सीट की करें तो यह विधानसीट हापुड़ जिले के अंतर्गत आती है। इसके अलावा इस सीट का कुछ हिस्सा गाजियाबाद जिले में भी आता है। इस आंशिक सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 98189 है गाजियाबाद की पांचो विधानसभा सीटों और आंशिक धौलाना विधानसभा सीट को जोड़ कुल मतदाताओं की संख्या 2361702 हो गई है।









