कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के लोहारा क्षेत्र में बहुप्रतीक्षित सिंचाई सुविधा को लेकर बड़ी सौगात मिली है। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सूतियांपाट जलाशय मध्यम परियोजना अंतर्गत मुख्य नहर के विस्तारीकरण एवं माइनर नहरों के निर्माण कार्य का भूमि- पूजन ग्राम खैरबाना से कर शुभारंभ किया।
इस मौके पर विधायक भावना बोहरा खुद जेसीबी मशीन पर सवार होकर मिट्टी की खुदाई करते नजर आईं। उनके इस अंदाज ने कार्यक्रम को खास बना दिया और क्षेत्र में विकास कार्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता भी दिखाई दी। करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना से क्षेत्र के लगभग 46 गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा, वहीं पेय जल की समस्या भी काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है।
MLA भावना बोहरा ने सूतियांपाट जलाशय मध्यम परियोजना अंतर्गत मुख्य नहर के विस्तारीकरण एवं माइनर नहरों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन शुभारंभ किया। pic.twitter.com/lNSevF5XKe
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 11, 2026
किसानों को मिलेगी सौगात- MLA भावना बोहरा
विधायक भावना बोहरा ने कहा कि, नहर विस्तारीकरण की यह मांग उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत से जुड़ी रही है। इस मांग को लेकर उन्होंने पदयात्रा की और लंबा संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि आज इस परियोजना का शुभारंभ करना उनके लिए बेहद खुशी और संतोष का विषय है, क्योंकि इससे हजारों किसानों को राहत मिलेगी।
MLA भावना बोहरा ने सूतियांपाट जलाशय मध्यम परियोजना अंतर्गत मुख्य नहर के विस्तारीकरण एवं माइनर नहरों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन शुभारंभ किया। pic.twitter.com/zUH9sBka99
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) April 11, 2026
ये वरिष्ठ लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इस परियोजना को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।









