Faridabad factory accident: फरीदाबाद के एक कारखाने में आग लगने से 37 लोग घायल हो गए थे, जिनमें से 2 की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं ऐसा बताया जा रहा है कि घायलों में 2 फायर ब्रिगेड के लोग भी शामिल हैं। जिनका इलाज रहा है।

Faridabad factory accident: हरियाणा के फरीदाबाद में एक फैक्ट्री में आग लग गई थी। इस हादसे में शिकार हुए 2 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान फैक्ट्री के मालिक के बेटे अभिषेक मोंगा उम्र 37 साल और संजय कॉलोनी के रहने वाले प्रदीप कुमार उम्र 21 साल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार इस हादसे में दोनों ही युवकों का शरीर लगभग 50 फीसदी तक पूरा झुलस गया था। दोनों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था और इलाज के दौरान दोनों गुरुवार को जिंदगी की जंग हार गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार को फरीदाबाद के कालकाजी लुब्रिकेंट्स एंड शिव स्टील कंपनी की कार्यशाला में आग लग गई थी। इस भयंकर हादसे में लगभग 37 लोग झुलस गए थे। घायल लोगों में अभिषेक कुमार और प्रदीप मोंगा भी शामिल थे। जिनकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। फैक्ट्री में आग रसायनों से भरे ड्रम में चिंगारी गिरने से लगी थी। बताया जा रहा है कि इसके बाद एक एक करके सभी ड्रामों में आग लग गई और भयंकर विस्फोट होने लगे थे। वहीं बताया जा रहा है कि अभिषेक अपने पिता को बचाने के लिए गया था और घायल हो गया।

यह भी पढ़ें:-दिल्ली सरकार एक साल हुआ पूरा, सीएम ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड
यह भी पढ़ें:-देश में एक भी बाबरी मस्जिद नहीं होनी चाहिए
यह भी पढ़ें:-दिल्ली एमसीडी में बड़ा बदलाव, कई अधिकारियों के विभाग बदले, वजह चौंकाने वाली
यह भी पढ़ें:- गुरुग्राम में खौफनाक वारदात, 3 साल की बच्ची के साथ हैवानियत
यह भी पढ़ें:-दिल्ली में कोई शख्स भूखा नहीं सोए बोली सीएम रेखा गुप्ता

इस मामले में कारखाने के मालिक विजय मोंगा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं खुद विजय मोंगा भी इस भयंकर हादसे में जख्मी हो गए हैं, जिसका दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने अनुसार, जिला उपायुक्त के आदेश पर मामले की जांच के लिए बडखल के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में 7 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक सभी घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके साथ ही इस आग में 2 फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी घायल हो गए थे जिनका इलाज चल रहा है और दोनों की हालात गंभीर बताई जा रही है।