Delhi Water Supply: दिल्ली के इन इलाकों में आज शाम नहीं आएगा पानी, जल बोर्ड ने दी जानकारी

Delhi Water Supply
X
दिल्ली के इन इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित।
Delhi Water Supply: दिल्ली जल बोर्ड ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी साझा की है कि फ्लो मीटर लगाए जाने के कारण दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित होगी।

Delhi Water Supply: राजधानी के लोगों को एक बार फिर से पानी की किल्लत होने वाली है। आज दिल्ली के कई इलाकों में शाम को पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। जल बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 19 फरवरी यानी आज नेहरू प्लेस में फ्लो मीटर लगाया जाएगा, जिसकी वजह से कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।

दिल्ली जल बोर्ड ने दी जानकारी

दिल्ली जल बोर्ड ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी साझा की है कि फ्लो मीटर लगाए जाने के कारण दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित होगी। इसलिए पानी स्टोर करके रखें और जरूरत के हिसाब से ही पानी का इस्तेमाल करें।

इन इलाकों में नहीं आएगा पानी

दिल्ली जल बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अमृतपुरी, स्लम क्वार्टर, ईस्ट ऑफ कैलाश जमरूदपुर, संत नगर, गढ़ी गांव और उसके आसपास के क्षेत्रों में आज यानी सोमवार शाम को पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।

फ्लो मीटर लगाए की वजह से पानी की सप्लाई प्रभावित

जल बोर्ड के मुताबिक, आज नेहरू प्लेस की 800 मिमी व्यास वाली इनलेट लाइन और 750 मिमी व्यास वाले आउटलेट पर फ्लो मीटर लगाए जाएंगे, जिसके कारण दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित होगी। बता दें कि फ्लो मीटर लगाने का काम 10 से शुरू हो गया है और रात 10 बजे तक किया जाएगा। इसके कारण आज यानी सोमवार शाम कुछ इलाकों में जल आपूर्ति प्रभावित होगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story