Logo
election banner
Delhi Dog Attack: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करवाल नगर स्थित शिव विहार में 22 साल की महिला पर पड़ोस में रहने वाली महिला के पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया। इससे पहले भी ये कुत्ता कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है।

Delhi Dog Attack: दिल्ली-एनसीआर में कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन लोगों को काटने की घटना बढ़ती जा रही है। हाल ही में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर स्थित शिव विहार में 22 वर्ष की युवती पर पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने लड़की को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी मामले की छानबीन कर रही है ताकि घटना की सच्चाई का पता चल सके। 

ये है पूरा मामला 

पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय जया अपने परिवार के साथ करावल नगर के शिव विहार में रहती हैं। वह बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। उन्होंने आगे कहा कि सुबह वह कुछ सामान के लिए घर के बाहर निकली थी। बाहर निकलते ही पड़ोस में रहने वाली रानी नाम की महिला के कुत्ते ने अचानक से उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने दाई टांग को बुरी तरह काटा, जिसके बाद आसपास से गुजर रहे लोगों ने उसे कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया और अस्पताल में भर्ती कराया। कुत्ते के हमले की वजह से जया की टांग बुरी तरह से जख्मी हो गई है। 

पहले भी कुत्ते ने कई लोगों को बनाया शिकार 

इस घटना को लेकर पीड़िता के पिता का कहना है कि पड़ोस में रहने वाली महिला का पालतू कुत्ता किसी न किसी को रोजाना शिकार बना ही लेता है। बावजूद इसके महिला उसे बांधकर रखती है। इससे पहले भी इसी कुत्ते ने पड़ोस में रहने वाले 14 साल के किशोर घनश्याम को काट लिया था। उस समय समझौता कर मामले को खत्म कर दिया था। यहां पर ये कोई पहली बार नहीं हुआ है। कुत्ते के आतंक की वजह से यहां आसपास रहने वाले लोग घर के बाहर निकलने से भी डरते हैं। 

5379487