Best Delhi Market for Holi Shopping: रंगों का त्योहार होली आने में बस कुछ ही दिनों का समय बचा हुआ है। इस बार होली 25 मार्च, 2024 को मनाई जाएगी। यह त्योहार देश-विदेश में बेहद धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। होली के त्योहार पर बाजारों में अलग ही रौनक दिखाई देती है। होली के आने से पहले लोग रंग, गुलाल, पिचकारी, कपड़े और गुब्बारों की जमकर खरीदारी करते हैं। अगर आप भी होली का सामान खरीदने के लिए दिल्ली की बेस्ट मार्केट की तलाश कर रहे हैं, तो इन बाजारों में जाने का प्लान बनाएं। यहां आपको काफी सस्ते दाम में अच्छा सामान मिल जाएगा।

सदर बाजार से सस्ते दाम में मिलेगा होली का सामान
सदर बाजार

दिल्ली का सदर बाजार थोक का सामना खरीदने के लिए काफी मशहूर है। इस बाजार से पिचकारी और रंग-गुलाल पूरे देश में भेजे जाते हैं। यहां आपको 2 रुपये से लेकर 20 रुपये तक में कई सारी पिचकारी की वैरायटी मिल जाएगी। इसके अलावा, मास्क, कपड़े और रंग-गुलाल भी बेहद कम कीमत में मिल जाएगा। हालांकि, इसके लिए आपको खरीदारी भी दर्जनों में करनी होगी, लेकिन अगर आप सिंगल पीस लेते हैं, तो भी आपको कम कीमत में सामान मिल जाएगा।

सरोजनी नगर मार्केट में अलग-अलग वैरायटी की पिचकारी 

सरोजनी नगर मार्केट

दिल्ली के सरोजनी नगर बाजार में भी आप होली की शॉपिंग कर सकते हैं। यहां आपको होली पार्टी के लिए स्टाइलिश कपड़े, मास्क पिचकारी और अन्य फैशनेबल सामान कम कीमत में मिल जाएगा। सरोजिनी नगर मार्केट लड़कियों की शॉपिंग के लिए काफी फेमस है। यहां पर लड़कियां होली के लिए डिजाइनर कपड़े कम दामों में खरीद सकती हैं। 

लाजपत नगर मार्केट पारंपरिक चीजों के लिए मशहूर 

लाजपत नगर मार्केट

लाजपत नगर मार्केट, दिल्ली की सबसे पुरानी और सस्ते बाजारों में से एक है। यह बाजार अपने पारंपरिक और फैशन से जुड़ी चीजों के लिए मशहूर है, लेकिन इस समय यह बाजार होली से जुड़े कपड़ों और पिचकारियों से भरा है। यहां पर आपको होली की शॉपिंग के लिए बड़ी दुकानों और शोरूम से लेकर स्टॉल तक मिल जाएंगे। इस बाजार में आप घर के लिए आम सामान खरीद सकते हैं। 

पहाड़गंज बाजार

पहाड़गंज मार्केट

दिल्ली के पहाड़गंज का बाजार सभी त्योहारों और मौसम की खरीदारी के लिए परफेक्ट माना जाता है। यहां आकर आप होली से जुड़े सभी सामान को थोक की कीमत में खरीद सकते हैं। यहां आपको सस्ते के साथ यूनिक पिचकारियां भी मिल जाएंगी। पहाड़गंज का बाजार नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने रोज लगता है। यहां पर सामान खरीदने से पहले मोल भाव करना न भूलें।