Logo
election banner
Delhi Metro: अमृत उद्यान पहुंचने वाले लोगों को और भी सुविधाएं दी गई है। इसी कड़ी में सबसे महत्वपूर्ण सुविधा है शटल सेवा। जिसके जरिए आप अमृत उद्यान फ्री में पहुंच सकते हैं।

Delhi Metro: दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में अमृत उद्यान आम जनता के लिए खुल चुका है। अमृत उद्यान में जाने के लिए लोग साल भर इंतजार करते हैं। यहां पर कई तरह के फूल देखने को मिलते हैं और साथ में खाने की कई चीजों को सजाने का सामान भी मिलता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा उद्यान उत्सव 2024 का उद्घाटन किया गया था। इसकी सबसे खास बात ये है कि ये सप्ताह में कुछ दिनों के लिए नहीं बल्कि जनता के लिए दो महीने तक खुला रहता है। 

डीएमआरसी ने शुरू की शटल सेवा सुविधा 

इसके साथ ही अमृत उद्यान पहुंचने वाले लोगों को और भी सुविधाएं दी गई है। इसी कड़ी में सबसे महत्वपूर्ण सुविधा है शटल सेवा। जिसके जरिए आप अमृत उद्यान घूमने पहुंच सकते हैं। ये एक तरह से निशुल्क सेवा है। इसके माध्यम से हर व्यक्ति अमृत उद्यान घूमने पहुंच सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिल्ली मेट्रो की ओर से दी जा रही ये सुविधा किन मेट्रो स्टेशन पर उपलब्ध है। अगर नहीं पता है तो चलिए जानते हैं...

इन स्टेशनों पर मिलेगी फ्री शटल सेवा 

अमृत उद्यान 2 फरवरी से 31 मार्च तक के लिए आम जनता के लिए खोल दिया गया है। इस दौरान पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शटल सेवा की सुविधा शुरू कर दी गई है। ये शटल सेवा दिल्ली मेट्रो के दो स्टेशन पर उपलब्ध होगी, जहां से राष्ट्रपति भवन सबसे नजदीक है। अमृत उद्यान जाने के लिए फ्री शटल सेवा केंद्रीय सचिवालय और शिवाजी स्टेडियम पर उपलब्ध होगी।

अगर आप फ्री शटल का लाभ उठाना चाहते है, तो केंद्रीय सचिवालय के गेट नंबर 4 से बाहर निकलना होगा। डीएमआरसी द्वारा अमृत उद्यान के लिए मिलने वाली शटल सेवा से संबंधित मेट्रो स्टेशन की जानकारी एक्स पर एक पोस्ट कर यात्रियों को दी है। 

5379487