Best Market to Buy Shoes: दिल्ली की इन मार्केट्स में मिलेंगी डिजाइनर जूतियां, कम दामों में मिलेगा शानदार कलेक्शन

Best Market to Buy Shoes
X
दिल्ली की इन मार्केट्स से खरीदें सस्ते दाम में डिजाइनर जूतियां।
Best Market to Buy Shoes: अगर आप भी शादी या पार्टी के लिए फैंसी जूतियों और चप्पलों की शॉपिंग करना चाहते हैं, तो दिल्ली के इन बाजार में जरूर जाएं।

Best Market to Buy Shoes: इस समय शादियों का सीजन चल रहा है। इसलिए अक्सर लोग वीकेंड पर किसी न किसी बाजार में घूमने के लिए निकल जाते हैं। कई बार क्या होता है कि हम जाते किसी और चीज को खरीदने के लिए हैं और लेकर कुछ और आ जाते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब हम मार्केट जाते हैं, तो जो सामान ऑनलाइन या स्टोर से खरीदने पर महंगा मिलता है, वो बाजार में सस्ता मिल जाता है। अगर आप भी शादी या पार्टी के लिए फैंसी जूतियों और चप्पलों की शॉपिंग करना चाहते हैं, तो दिल्ली के इन बाजार में जरूर जाएं। यहां आपको काफी सस्ते दाम में बढ़िया और डिजाइनर जूतियां मिल जाएंगी।

जंगपुरा बाजार
Jangpura Market
जंगपुरा मार्केट

अगर आप दिल्ली में साउथ की तरफ रहते हैं, तो आप दिल्ली की जंगपुरा मार्केट में जा सकते हैं। यह मार्केट लाजपत नगर के पास है, जो ज्वेलरी और जूते-चप्पल खरीदने के लिए जानी जाती है। इस मार्केट से आप हर डिजाइन की जूतियों की खरीदारी कर सकती हैं। यहां पर कई दुकानें ऐसी भी हैं, जहां पर सेल चलती है। जहां से आप 200 से 250 रुपये अच्छे डिजाइन की जूतियों की शॉपिंग कर सकती हैं। इस मार्केट में आपको प्रिंटेड, जोधपुरी, प्लेन और घुंघरू के डिजाइन वाली जुतियां मिल जाएगा। यह मार्केट सुबह 10 से रात 11 बजे तक खुली रहती है। यहां जाने के लिए आपको बस से जाना होगा, जो मार्केट के बाहर उतार देगी।

कृष्णा नगर मार्केट
Krishna Nagar Market
कृष्णा नगर मार्केट

अगर आप ईस्ट दिल्ली की तरफ रहते हैं, तो आप कृष्णा नगर मार्केट में जाने का प्लान बना सकते हैं। यहां पर आपको अलग-अलग डिजाइन की जूतियों के कई ऑप्शन मिल जाएंगे। यहां पर अगर आप शनिवार को जाएगी, तो आपको सेल में कम रेट में चीजें मिल जाएंगी। यहां आपको 200 से 300 रुपये में अच्छी जूतियां मिल जाएंगी। इस मार्केट में जाने के लिए आपको कृष्णा नगर मेट्रो स्टेशन पहुंचना होगा और वहां से लाल क्वाटर के लिए 10 रुपये में ई-रिक्शा लेना होगा। यह मार्केट सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक जा सकते हैं। ये मार्केट सोमवार को बंद रहता है।

तिलक नगर मार्केट
Tilak Nagar Market
तिलक नगर मार्केट

दिल्ली के तिलक नगर मार्केट में जाकर आप विजीट कर सकती हैं। यहां पर आपको कई डिजाइनर जूतियां मिल जाएंगी। जिसे आप किसी भी आउटफिट के साथ पहन सकती हैं। यहां पर आपको दुकानों के साथ-साथ पटरी पर भी जूतियां मिल जाएंगी। आप अपनी पसंद के अनुसार यहां से खरीदारी कर सकती हैं। यह मार्केट सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुली रहती है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story