haribhoomi hindi news
Delhi Weather Update: मौसम विभाग ने दिल्ली के मौसम को लेकर जानकारी दी है कि आज फिर दिल्ली में बारिश हो सकती है। चलिए बताते हैं दिल्ली से कब होगी मानसून की वापसी।

Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कल बारिश हुई थी, इससे मौसम काफी सुहावना हो गया था। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे थे। मौसम विभाग ने पहले ही सूचना दे दी थी कि 26 सितंबर को हल्की बारिश हो सकती है। कल शाम दिल्ली में हुई बारिश से मौसम फिर से कूल हो गया था। अब आज फिर से दिल्ली में बारिश की संभावना जताई जा रही है। खास बात है कि आज दिल्ली का तापमान भी कल से कम रहने वाला है।

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

आईएमडी के मुताबिक, आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। बीते दिन राजधानी का अधिकतम तापमान 35.7 और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने यह भी साफ कर दिया है कि आज दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे और मौसम काफी सुहावना बना रहेगा। बारिश का यह दौर सिर्फ कल भर ही जारी रहेगा। बारिश के दौर की समाप्ती के साथ-साथ मानसून भी दिल्ली में अपने आखिरी दिन गिर रहा है। कल के बाद 2 अक्टूबर तक दिल्ली का मौसम शुष्क बना रहेगा।

दिल्ली से कब होगी मानसून की वापसी

आमतौर पर दिल्ली से मानसून की वापसी 23 सितंबर को होती है, लेकिन इस बार मानसून अक्टूबर के पहले सप्ताह में वापसी करने वाला है। यह दिल्ली वालों के लिए गुड न्यूज है, क्योंकि मानसून की वापसी के बाद दिल्ली में फिर से गर्मी का पारा चढ़ने लगेगा। लेकिन उससे पहले अभी दिल्ली वाले अगले 2-3 दिनों तक सुहावने मौसम का मजा ले सकते हैं। कल यानी 28 सितंबर को भी दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है।  

बारिश से घटा दिल्ली का प्रदूषण स्तर

दूसरी ओर गुरुवार को हुई बारिश से दिल्ली के एक्यूआई में काफी सुधार आ गया है। बुधवार को दिल्ली का एक्यूआई 235 दर्ज किया गया था, लेकिन गुरुवार को बारिश होते ही, यह घटकर सिर्फ 97 रह गया। आज भी दिल्ली में बारिश होने वाली है, इससे उम्मीद है कि आज भी राजधानी के प्रदूषण स्तर में सुधार देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें:- Delhi Weather Update: उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, आज राजधानी में बरसेगा बदरा, प्रदूषण स्तर में आई भी भारी उछाल

7