Delhi Weather Update: दिल्ली में लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं मौसम विभाग द्वारा तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है, यहां पढ़ें होली के दिन कैसा रहेगा मौसम...

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में होली से पहले गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। दिल्लीवासियों को तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है। मार्च की शुरुआत के साथ ही सूरज की तपन भी बढ़ गई है, जिसकी वजह से लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है। सुबह-शाम के वक्त ठंडक भी अब कम हो रही है।

धूप की तपिश बढ़ने के साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। IMD ने संभावना जताई है कि दिन का तापमान 34 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई, जिससे अप्रैल-मई जैसी गर्मी का एहसास भी होने लगा है। चलिए जानते हैं कि होली के दिन मौसम कैसा रहेगा ?

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम साफ है, आज भी मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान दोपहर में 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने की संभावना जताई गई है।  

होली के दिन कैसा रहेगा मौसम ?

IMD के मुताबिक, राजधानी में 7 मार्च तक मौसम साफ बने रहने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 5 मार्च तक 20 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि शाम और रात के वक्त हवा की रफ्तार में कमी रहेगी। इस दौरान 10 से 15 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं, वहीं 6 और 7 मार्च को हवा की रफ्तार कम होकर 5 से 10 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। 

2 मार्च के बाद तापमान में थोड़ा और भी ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। 3 मार्च को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री के बीच होने की संभावना है। इसके अलावा होली के दिन 4 से 7 मार्च के दौरान पारा 33 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच भी हो सकता है, वहीं 7 मार्च तक दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है, इस दौरान  न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।

बारिश होने की संभावना ?

हालांकि राजधानी में अभी पश्चिम विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना जताई नहीं गई है, जिसकी वजह से आने वाले दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में मौसम साफ रहेगा, जिससे दिन में धूप तेज हो सकती है। ऐसे में मार्च में सामान्य से ज्यादा गर्मी होने की संभावना है।