Delhi Water Crisis: दिल्लीवासियों को कल और परसों यानी 2 दिन पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसे लेकर दिल्ली जल बोर्ड की तरफ से जानकारी दी गई है। जल बोर्ड का कहना है कि 6 और 7 अप्रैल को दिल्ली में UGR और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों के वार्षिक फ्लशिंग का काम किया जाएगा, जिसकी वजह से 2 दिन पानी की सप्लाई नहीं होगी। इस समस्या के लिए दिल्ली जल बोर्ड की तरफ से खेद जताया गया है।
दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों को पहले से पानी स्टोर करने की सलाह दी है, ताकि जरूरत के समय उसका इस्तेमाल किया जा सके। जल बोर्ड ने लोगों को पानी का समझदारी से इस्तेमाल करने की सलाह दी है, इसके अलावा फ्लशिंग कार्य के दौरान सहयोग के लिए भी कहा है। दिल्ली जल बोर्ड द्वारा पानी के टैंकर मंगाने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए हैं, ताकि जरूरत समय लोगों की मदद हो सके।
कल किन इलाकों में नहीं आएगा पानी ?
- सुल्तानपुरी एरिया
- मंगोलपुरी
- रोहिणी सेक्टर-2 पॉकेट-4
- कराला गांव और उसके आसपास के एरिया।
7 अप्रैल को यहां नहीं होगी पानी की सप्लाई
- सुल्तानपुरी एरिया
- रोहिणी सेक्टर-3 पॉकेट-F 23
- रोहिणी सेक्टर-3 पॉकेट A 1
- कराला गांव और उसके आसपास के एरिया
- रोहिणी सेक्टर-3 पॉकेट B 10
- रोहिणी सेक्टर-3 पॉकेट C 12
पानी का टैंकर मंगाने के लिए हेल्पलाइन नंबर
- दिल्ली जल बोर्ड सेंट्रल कंट्रोल: 1916, 23527679, 23538495
- मंगोलपुरी OHT:27294132,27915531