Delhi Water Crisis: दिल्ली के लोगों को आने वाले 2 दिन यानी 8 और 9 अप्रैल को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। इसे लेकर दिल्ली जल बोर्ड ने कहा है कि दिल्ली में UGR और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों के वार्षिक फ्लशिंग का काम किया जाएगा, जिसकी वजह से 2 दिन तक दिल्ली के कई इलाकों में पानी की किल्लत रहेगी। ऐसे में दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है।
दिल्ली जल बोर्ड का कहना है कि पानी की किल्लत के दौरान होने वाली समस्या से बचने के लिए पहले से पानी स्टोर कर लेना चाहिए, ताकि जरूरत के वक्त उसका इस्तेमाल किया जा सके। जल बोर्ड ने लोगों को पानी का समझदारी से इस्तेमाल करने की सलाह दी है, इसके अलावा फ्लशिंग कार्य के दौरान सहयोग के लिए भी कहा है। दिल्ली जल बोर्ड द्वारा पानी के टैंकर मंगाने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए हैं, ताकि जरूरत समय लोगों की मदद हो सके।
कल इन इलाकों में पानी की किल्लत
- सुल्तानपुरी 80 गज
- सेक्टर 3 पॉकेट-H 33 रोहिणी
- हरिजन बस्ती
- निजामपुर विलेज
- इंदिराझील कॉलोनी
- सेक्टर 3 पॉकेट-F 25 रोहिणी
- गढ़ी रिंधाला गांव
9 अप्रैल को यहां रहेगी समस्या
- सुल्तानपुरी 80 गज
- इंदिराझील कॉलोनी
- हरिजन बस्ती
- सेक्टर 4 पॉकेट-B 6 रोहिणी
- सेक्टर 4 पॉकेट-B 8 रोहिणी
- अवंतिका एनक्लेव
- प्रेम नगर
- किराड़ी विलेज
- अमन विहार
- माजरा विलेज
- निठारी विलेज
- मुबारकपुर
- कराला विलेज
पानी का टैंकर मंगाने के लिए नंबर जारी
- दिल्ली जल बोर्ड सेंट्रल कंट्रोल रूम: 1916, 23527679, 23538495
- मंगोलपुरी OHT:27294132,27915531