A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Delhi University: दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में आज 10 फरवरी मंगलवार को छात्रों ने जमकर बवाल किया है। छात्रों ने आरोप लगाया है कि कॉलेज की प्रिंसिपल ने अपने बेटे की शादी के लिए कॉलेज का स्पोर्ट्स ग्राउंड और हॉस्टल इस्तेमाल किया। छात्रों के मुताबिक ये ग्राउंड और हॉस्टल आम स्टूडेंट्स के लिए उपलब्ध नहीं है, लेकिन लेकिन प्रिंसिपल के परिवार के लिए सब खोल दिया गया है, जिसकी वजह से छात्रों ने जमकर हंगामा कर दिया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छात्रों का कहना है कि स्पोर्ट्स ग्राउंड पर प्रिंसिपल के बेटे की शादी का आयोजन किया गया है। ग्राउंड पर कैटरिंग की गई और सजावट करवाई गई है, सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। स्टूडेंट्स का आरोप है कि ये ग्राउंड स्टूडेंट्स के लिए उपलब्ध नहीं रहता है। वहीं कॉलेज में 4 बजे के बाद खेलों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। फ्रेशर्स वेलकम, फेयरवेल या दूसरे छात्र कार्यक्रमों के लिए भी ग्राउंड इस्तेमाल करने की अनुमित नहीं दी जाती, लेकिन शादी के लिए पूरा ग्राउंड प्रिंसिपल के बेटे के लिए अरेंज कर दिया गया।  

हॉस्टल पर छात्रों ने क्या कहा ?

छात्रों की नाराजगी खासतौर से हॉस्टल को लेकर है। छात्रों का कहना है कि उन्हें कहा गया था कि हॉस्टल संरचनात्मक तौर पर सेफ नहीं है, जिसके बाद 1 साल से ज्यादा समय तक हॉस्टल को बंद रखा गया था। लेकिन अब प्रिंसिपल ने अपने बेटे की शादी के मेहमानों के लिए इसे इस्तेमाल करने की परमिशन दे दी है।

स्टूडेंट्स का कहना है कि जब हॉस्टल बंद है, तो इसे निजी काम के लिए कैसे खोला जा सकता है। शादी के आयोजन की वजह से कॉलेज का प्ले ग्राउंड प्रभावित हुआ है। ‘खेलो हंसराज’ टूर्नामेंट के मैच और अभ्यास सत्रों को दूसरी जगहों पर शिफ्ट करना पड़ा है। 

छात्र संगठन ने भी किया विरोध

लेफ्ट-समर्थित छात्र संगठन SFI ने भी इस फैसले की कड़ी निंदा की है, उन्होंने कहा कि यह कॉलेज का गलत इस्तेमाल है। स्टूडेंट्स ने कहा कि कॉलेज के संसाधन सभी स्टूडेंट्स के लिए समान रूप से होना चाहिए, निजी इस्तेमाल के लिए नहीं। 

छात्रों ने क्या मांग की है?

छात्रों ने मांग उठाई  है कि कॉलेज ग्राउंड और हॉस्टल जैसे संसाधनों का इस्तेमाल निजी आयोजनों जैसे शादी-विवाह के लिए पूरी तरह बंद कर देना चाहिए। ऐसे संसाधना केवल छात्रो की पढ़ाई, खेल और दूसरे कॉलेज गतिविधियों के लिए होना चाहिए। ऐसा भी सामने आया है कि यह पहला कॉलेज नहीं है, जहां ऐसी घटना हुई है, इससे पहले भी डीयू के दूसरे कॉलेजों से भी इस तरह के मामले सामने आए हैं। 

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।