Logo
Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के स्कूलों को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के स्कूलों को आज 13 फरवरी शुक्रवार को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। संदेश के माध्यम से स्कूलों को बस से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस बारे में पता लगने पर पुलिस और स्कूल प्रशासन मे हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्कूलों को खाली करवाया है। फिलहाल पुलिस टीम के साथ बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने स्कूलों परिसरों की जांच शुरू कर दी है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, झंडेवाला स्थित BT तमिल स्कूल, SPV स्कूल और ब्रिटिश स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस टीम और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसियों ने स्कूल की बिल्डिंग में कक्षाओं, पार्किंग क्षेत्रों और आसपास के इलाकों की गहनता से तलाशी ली है, हालांकि अब तक किसी संदिग्ध वस्तु की मिलने की सूचना नहीं है।    

बता दें कि कुछ दिन पहले भी राजधानी के 11 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, हालांकि जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था। इनमें  लॉरेटो कान्वेंट स्कूल दिल्ली केंट, केम्ब्रिज स्कूल श्रीनिवासन पूरी, वेयकेटेशवर स्कूल रोहणी, केम्ब्रिज स्कूल NFC, इंडियन स्कूल सादिक नगर, CM श्री रोहणी, DTA स्कूल INA, बाल भारती स्कूल रोहणी, वनस्थली स्कूल और न्यू राजेंद्र नगर शामिल थे।  

दिल्ली समेत यहां भी मिली थी धमकी

दिल्ली के अलावा कुछ दिन पहले राजस्थान में जयपुर के मानसरोवर इलाके में मॉडर्न विद्यालय को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके अलावा पंजाब के मोहाली में 16 प्राइवेट स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है। हालांकि जांच के बाद किसी भी जगह कोई संदिग्ध या  विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं मिली थी।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।
 

5379487