Delhi New Toll Plaza Rates: दिल्ली में आज से 4 टोल प्लाजा पर नई दरों को लागू कर दिया गया है। यात्रियों को अब नए दरों के तहत टोल शुल्क देना पड़ेगा।

Delhi New Toll Plaza Rates: दिल्ली में आज यानी 1 अप्रैल बुधवार से राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स की नई दरों को लागू कर दिया गया है। अब यात्रियों को राष्ट्रीय राजधानी और सीमावर्ती क्षेत्रों के टोल प्लाजा पर ड्राइवरों को ज्यादा भुगतान करके यात्रा करनी पडे़गी।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) का कहना है कि टोल टैक्स में मामूली बढ़ोतरी की गई है, जो वृद्धी की वार्षिक प्रक्रिया है। NHAI का कहना है कि 1 अप्रैल से लागू होने वाली नई दरों के तहत निजी गाड़ियों के लिए 5 रुपये तक टोल बढ़ा दिया गया है। 

द्वारका एक्सप्रेसवे के बिजवासन टोल प्लाजा

  • यात्रियों को द्वारका एक्सप्रेसवे के बिजवासन टोल प्लाजा के लिए नई दरों के तहत 225 रुपये टोल शुल्क देना होगा। 
  • पहले 220 रुपये देने पड़ते थे, लेकिन अब 5 रुपये बढ़ा दिए गए हैं।
  • यात्रियों को जाने और वापस लौटने यानी दोनों तरफ के लिए  340 रुपये शुल्क देना होगा। 
  • निजी वाहनों के मासिक पास के लिए 7360 रुपये के बजाय 7550 रुपये देने होंगे।
  • हल्के व्यावसायिक वाहनों को एक तरफ यात्रा के लिए 355 की जगह 365 रुपये देने होंगे।  

यूईआर-2 मुंडका-बक्करवाला टोल

  • यूईआर-2 पर मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा के रास्ते कार, जीप व वैन से आने-जाने यात्रियों को एक तरफ के लिए 230 रुपये देने होंगे। 
  • पहले 225 रुपये देने पड़ते थे, लेकिन अब 5 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। 
  • दोनों तरफ के लिए यात्रियों को 350 रुपये टोल देने होंगे, पहले 345 रुपये देने पड़ते थे।
  • कार, जीप और वैन से 50 एकल यात्रा के लिए मासिक पास का दाम 7540 रुपये से बढ़कर 7730 रुपये हो गया है। 

बदरपुर टोल प्लाजा

  • मथुरा रोड के रास्ते दिल्ली व फरीदाबाद के बीच जाने वालों को  बदरपुर टोल प्लाजा से  निकलने के लिए तरफ यात्रा के लिए 35 रुपये टोल टैक्स देना होगा। 
  • पहले एक तरफ के लिए 34 रुपये चुकाने पड़ते थे।
  • कार और जीप से 1 दिन में एक टोल से आने और जाने के लिए 55 रुपये देने होंगे, पहले इसके लिए 50 रुपये शुल्क देना पड़ता था 
  • मासिक पास की कीमत 1009 रुपये से बढ़कर 1110 रुपये कर दी गई है। 

एनएच-48 का खेड़की दौला टोल

  • एक तरफ यात्रा के लिए निजी वाहन चालकों को अब 100 रुपये देने होंगे। पहले 95 रुपये देने पड़ते थे। 
  • एक दिन में दोनों तरफ यात्रा के 145 रुपये के बजाय 150 रुपये देने होंगे। 
  • निजी वाहनों के लिए मासिक पास का रेट 3240 रुपये से बढ़कर 3320 रुपये हो गया है। 
  • व्यावसायिक वाहनों को एक तरफ यात्रा के लिए 160 रुपये और दोनों तरफ के लिए 240 रुपये देने होंगे।