Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर के मौसम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग की मानें, तो एक फरवरी को दिल्ली में आने वाले पश्चिमी विक्षोभ ने अपनी राह बदल ली है। जिसके चलते बारिश अब 3 और 4 फरवरी को होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को अभी बारिश के लिए दो तीन का इंतजार और करना पड़ेगा। इसके बाद दिल्ली में एक बार फिर से कड़ाके की ठंड देखने को मिल सकती है।
जानकारी के मुताबिक, मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी शुक्रवार को दिल्ली में मौसम साफ रहेगा। दोपहर में तेज धूप निकलेगी। जिसके चलते राजधानी में आज का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिल्ली के अलावा नोएड़ा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के आसपास भी मौसम साफ रहेगा।
ये भी पढ़ें-कांग्रेस सांसद राकेश राठौर रेप केस में गिरफ्तार
वहीं आज 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। जिससे प्रदूषण के स्तर में कमी देखने को मिल सकती है। फिलहाल, मौसम विभाग ने 31 जनवरी के लिए दिल्ली एनसीआर में किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। राजधानी में बारिश के बाद ही मौसम बदलेगा और जिसके बाद तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है।
दिल्ली-एनसीआर का तापमान एक नजर में
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| दिल्ली | 27 डिग्री सेल्सियस | 26 डिग्री सेल्सियस |
| नोएडा | 26 डिग्री सेल्सियस | 12 डिग्री सेल्सियस |
| गाजियाबाद | 26 डिग्री सेल्सियस | 13 डिग्री सेल्सियस |
| गुरुग्राम | 25 डिग्री सेल्सियस | 13 डिग्री सेल्सियस |
| फरीदाबाद | 26 डिग्री सेल्सियस | 13 डिग्री सेल्सियस |