Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर और कोहरे का कहर जारी, जानें न्यू ईयर पर कैसा रहेगा मौसम

Delhi NCR Weather Update Strong winds will blow even today Temperature can reach 27 degrees Celsius
X
दिल्ली-एनसीआर में आज भी चलेंगी तेज हवाएं।
दिल्ली-एनसीआर में आज से अगले तीन दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर और कोहरे का कहर जारी है। सोमवार को कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं मौसम विभाग ने राजधानी में अगले तीन दिनों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, इसी बीच लोगों को प्रदूषण से बड़ी राहत मिली है। आज दिल्ली का ओवरआल एक्यूआई 183 दर्ज किया गया है, जो वायु गुणवत्ता सूचकांक की मध्यम श्रेणी है।

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चल रही हैं। इन ठंडी हवाओं की वजह से सर्दी का सितम दिल्ली एनसीआर बढ़ता जा रहा है। राजधानी दिल्ली में 30 दिसंबर से लेकर 3 जनवरी तक घना कोहरा पड़ेगा। जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले तीन दिनों में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6 -9 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 16- 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। ऐसे में कहा जा सकता है कि दिल्ली में नए साल पर भी कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

मौसम विभाग की मानें, तो सोमवार को कई इलाकों में घना कोहरा रहेगा और दिन में हल्की धूप निकल सकती है। लेकिन, सर्द हवाओं की वजह से इस धूप का तापमान पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वहीं जिन लोगों के पास अपने घर नहीं है, वो ठंड से बचने के लिए अलाव और रैन बसेरों का सहारा ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें- देश का मौसम: हिमाचल में बर्फीला तूफान, जम्मू कश्मीर में एयरपोर्ट- हाईवे बंद, MP में बारिश और ओले

दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद का तापमान

दिल्ली में आज के तापमान की बात करें तो सोमवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं नोएडा में अधिकतम 18 तापमान डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके अलावा गाजियाबाद में अधिकतम 18 तापमान डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।

दिल्ली में 183 पहुंचा एक्यूआई

दिल्ली में बारिश के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार देखने को मिला है। सोमवार की सुबह एक्यूआई 183 दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कहना है कि सुबह छह बजे दिल्ली का समग्र एक्यूआई मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया है। 38 निगरानी स्टेशनों में से 23 स्टेशन पर AQI मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया है। दिल्ली के दिलशाद गार्डन में 'संतोषजनक' दर्ज किया गया है। यहां एक्यूआई केवल 95 है।

ये भी पढ़ें- BPSC protest: प्रशांत किशोर समेत 21 लोगों पर FIR दर्ज, छात्रों को उकसाने का आरोप

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story