Weather Update: दिल्ली-NCR में जलभराव कर सकता है परेशान, आज झमाझम बारिश के आसार, बाहर निकलने से पहले रहें तैयार

Delhi NCR weather
X
जानें आज के मौसम का हाल।
Weather Update: दिल्ली और हरियाणा में आज शुक्रवार को गरज के साथ जमकर पानी बरसेगा, इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

Delhi Haryana Weather Update: दिल्ली एनसीआर देर रात हुई बारिश के बाद आज शुक्रवार सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की बारिश भी देखने को मिली, जिससे दिल्लीवासियों को उमस भरी गर्मी से भी राहत मिली है। आज सुबह से ही मौसम खुशनुमा बना रहा। वहीं, हरियाणा में भी गुरुवार को कई जिलों में हल्की बारिश के बाद प्रदेश का मौसम सुहावना बना हुआ है।

दिल्ली का मौसम

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र दिल्ली (IMD) के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार को दिन भर मौसम सुहावना बना रहा, इलाकों में हल्की बारिश भी देखने को मिली। मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को भी दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। शुक्रवार को भी दिन भी बादल छाए रहेंगे। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली सहित एनसीआर में गरज के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा आने वाले दो तीन दिन अच्छी बारिश की संभावना दिखाई दे रही है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जलभराव और जाम कर सकता है परेशान

दिल्ली में बुधवार को बारिश के बाद राजधानी के अनेक हिस्सों में जलभराव से जाम के हालात बन गए, जिससे लोगों के वाहन सड़कों पर रेंगने को मजबूर हुए थे। ऐसे ही दिल्ली में आज शुक्रवार को सुबह के समय से ही हल्की बूंदाबांदी के साथ मौसम खुशगवार बना हुआ था।

हरियाणा का मौसम

हरियाणा में भी कई जिलों में गुरुवार को हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में आज शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25 सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं, प्रदेश में आज शुक्रवार को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story