लू का रेड अलर्ट: दिल्ली-एनसीआर में आसमान से बरस रही आग, अगले 6 दिनों तक झुलसाने वाली गर्मी से राहत नहीं

delhi heat wave
X
दिल्ली मौसम अपडेट।
पिछले पांच दिनों से दिल्ली के लोग भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से जूझ रहे हैं। बीते दिन बुधवार को भी यही आलम रहा। सुबह से झुलसाती हुई गर्मी देखने को मिली।

Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। जिसके चलते लोग बेहाल हैं। आज भी गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही दिल्ली एनसीआर के लोगों को अगले छह दिनों तक अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग की मानें तो आज गुरुवार को आसमान साफ रहेगा, इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की आशंका है। बीते दिन बुधवार को तपिश के चलते बिजली की मांग के सारे रिकॉर्ड भी टूट गए।

दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

पिछले पांच दिनों से दिल्ली के लोग भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से जूझ रहे हैं। बुधवार को भी यही आलम रहा। सुबह से झुलसाती हुई गर्मी देखने को मिली। कई इलाकों में लू की स्थिति बनी। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जो कि सामान्य से चार डिग्री अधिक है। बता दें कि यह इस सीजन का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान रहा। दिल्ली का नजफगढ़ इलाका सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस, जाफरपुर में 43.5, मुंगेशपुर में 42.9, पूसा में 42.6, पीतमपुरा में 42.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

28 मई तक लू का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने 28 मई तक दिल्ली-एनसीआर में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलने की आशंका है। IMD के मुताबिक इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इधर, शुक्रवार को कई इलाकों में लू चलने की आशंका है। इस दौरान अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने का अनुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान भी 31 डिग्री सेल्सियस तक जाने की आशंका है।

ये भी पढ़ें:- हरियाणा में गर्मी से राहत नहीं, अगले 48 घंटे भीषण गर्मी व चलेंगी लू

पिछले 15 साल का टूटा रिकॉर्ड

भयंकर गर्मी के चलते दिल्ली में बुधवार 4 बजे के करीब बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर आठ हजार मेगावाट तक पहुंच गई। पिछले पांच दिनों से लगातार बिजली मांग सात हजार मेगावाट से अधिक है। मई में ऐसा पहली बार हुआ है जब लगातार बिजली की मांग सात हजार मेगावाट तक पहुंच रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story