दिल्ली में आधी रात बाढ़: मुनक नहर टूटने से जेजे कॉलोनी और बवाना जलमग्न, लोगों में अफरातफरी, देखिये Video

delhi munak canal broken
X
मुनक नहर टूटने से जेजे कॉलोनी में बाढ़।
मुनक नहर का बैराज बुधवार की रात को करीब 12 बजे अचानक टूट गया, जिसके चलते जेजे कॉलोनी में 3 से 4 फुट पानी जमा हो गया। लोगों का आरोप है कि पानी निकालने के लिए भी ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। देखिये वीडियो...

दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया के नजदीक बुधवार की रात मुनक नहर टूट गई। इसके चलते जेजे कॉलोनी के रिहायशी इलाकों में पानी घुस गया। आधी रात घरों में पानी घुसने से लोगों में अफरातफरी मच गई। मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई। इसके बाद आज सुबह इस नहर को रिपेयर करने का काम शुरू कर दिया गया है। उधर, बुधवार की रात राजधानी के कई इलाकों में भी बारिश हुई है।

स्थानीय निवासी आलम ने मीडिया को बताया कि जेजे कॉलोनी के लगभग हर ब्लॉक में पानी घुस गया है। मुनक नहर का बैराज बीती रात को करीब 12 बजे अचानक टूट गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग नहर का पानी रिहायशी इलाकों में घुसने से रोकने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय नेता यहां स्थिति देखने आए, लेकिन अभी तक लोगों को राहत देने के लिए जो कार्य होने चाहिए थे, वो अभी नहीं हुए हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story