Delhi-Haryana Weather: दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच बारिश की बौछार, हरियाणा के इन जिलों में रहेगा 'लू' का प्रकोप

Delhi Haryana Weather Update
X
प्रतीकात्मक तस्वीर।
Delhi Haryana Weather Update: दिल्ली में गरज के साथ बारिश का अनुमान लगाया गया है। वहीं हरियाणा के कुछ जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। कैसा रहेगा आज मौसम का हाल यहां पढ़िए..

Delhi Haryana Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में लोगों को लू के थपेड़ो से राहत मिलने वाली है। हालांकि पिछले दो दिन से मौसम में थोड़ी नर्मी देखने को मिली है। आईएमडी के अनुसार दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बारिश तथा आंधी आने संभावना जताई गई है। ऐसे में दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। दूसरी तरफ हरियाणा के कुछ जिलों में भी आज बारिश होने की संभावना जताई गई है, जबकि कुछ जिलो में 'लू' का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं कि दिल्ली समेत हरियाणा में आज मौसम का क्या मिजाज रहने वाला है।

दिल्ली में होगी गरज के साथ बारिश

मौसम विभाग के साप्ताहिक पूर्वानुमान के अनुसार,आज 30 अप्रैल बुधवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। ऐसा अनुमान लगाया गया है कि आज शाम को गरज के साथ बारिश हो सकती है। ऐसे में दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। वहीं अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

इसके अलावा 1 और 2 मई को भी दिल्ली में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इससे राजधानी का तापमान कम होकर 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। इस मौसम का असर दिल्ली एनसीआर के इलाकों में देखने को मिलेगा। हालांकि इसके बाद मौसम सामान्य हो जाएगा।

Also Read: दिल्ली की इन दुकानों की जरूर ट्राई करें कुल्फी, मिलेगा लाजवाब स्वाद

हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम ?

दिल्ली के बाद हरियाणा की बात करें तो यहां पर गर्मी का प्रकोप अब तक जारी है। लेकिन आज 30 अप्रैल को मौसम के मिजाज में कुछ बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग ने 30 अप्रैल और 1 मई को प्रदेश में बादल छाने के साथ-साथ बारिश होने के आसार जताए हैं। प्रदेश के दो जिलों पंचकूला और यमुनानगर में तेज हवाओं के साथ गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

वहीं, 4 जिलों अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल को छोड़कर अन्य जिलों में लू का येलो अलर्ट रहेगा। ऐसे में प्रदेश में अधिकतम तापमान 38-41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इसके बाद 1 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में गरज चमक के साथ बारिश के आसार है। इसका असर पूरे हरियाणा पर रहेगा।

Also Read: दिल्ली में इस हफ्ते 2 दिन मौसम रहेगा खराब, हरियाणा के इन 4 जिलों में चलेगी भयंकर 'लू'

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story