Delhi Firing Case: दिल्ली में बीती रात लॉरेंस बिश्नोई के वकील समेत 5 लोगों पर फायरिंग की जिम्मेदारी राहुल फतेहपुर और नवीन बॉक्सर ने ली है। वहीं पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Delhi Firing Case: दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में  बीती देर रात 24 फरवरी मंगलवार को कार में सवार लॉरेंस बिश्नोई के वकील समेत 5 लोगों पर 3 बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। अब इस हमले की जिम्मेदारी राहुल फतेहपुर और नवीन बॉक्सर ने ली है। गैंगस्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर फायरिंग की जिम्मेदारी ली है, उन्होंने अपनी पोस्ट में दीपक खत्री को लॉरेन्स का करीबी बताया है, यह भी कहा कि लॉरेन्स के लिए मुखबरी करने के चलते ये इस हमले को अंजाम दिया गया है।  

राहुल फतेहपुर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि, 'आज जो ये दीपक खत्री (वकील) पर हमला हुआ है उसकी जिम्मेदारी हम लेते है ये लॉरेंस के लिए मुखबिरी और दलाली करता है और ये जो तू फिरौती की सेटिंग करवाता है, और मुलाकात पर जाके तू इन्फॉर्मेशन लाता है वो बंद करदे नहीं तो तेरी हरकतों की सजा तेरे पूरे परिवार को भुगतनी पड़ेगी।' पोस्ट में आगे लिखा आज तो भगवान का शुक्र कर, आज तू बच गया अभी भी समय है सुधर जा और हमारे जितने भी दुश्मन है जो लॉरेंस को बदमाश मानते है वो समय रहते सुधर जाना नहीं तो अंजाम बुरा होगा।'

यह भी पढ़ें : दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में लॉरेंस बिश्नोई के वकील समेत 5 लोगों पर फायरिंग
यह भी पढ़ें : दिल्ली में क्रिकेट मैच के दौरान विवाद, 15 वर्षीय क्रिकेटर की पीट-पीटकर हत्या
यह भी पढ़ें : गाजियाबाद में मां-बाप को जिंदा जलाने का प्रयास, जानिये कलयुगी बेटा क्यों बना दुश्मन
यह भी पढ़ें:- 'हाउसवाइफ आलसी नहीं, उनकी मेहनत
यह भी पढ़ें:- दिल्ली पुलिस का दावा- मिल गए साजिश के सबूत
  

हर पहलू की गहनता से होगी जांच-पुलिस

पुलिस के मुताबिक, हमले के दौरान गाड़ी में कुल पांच लोग सवार थे। फायरिंग के बाद सभी बदमाश फरार हो गए थे। जिसके बाद घायल वकील दीपक खत्री को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डीसीपी नॉर्थ राजा बंथिया ने घटनास्थल पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि, ' हमें रात करीब 10:10 बजे सूचना मिली कि कश्मीरी गेट के पास एक कार पर फायरिंग हुई है।

मौके पर पहुंचकर हमने पाया कि गाड़ी पर चार से पांच राउंड फायरिंग की गई है। वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। फिलहाल जांच के हर पहलू को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर हमलावरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।